```
उत्तराखंड

आगामी चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ जीतेगीः मुख्यमंत्री

ऋषिकेश। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परमार्थ निकेतन स्वर्गआश्रम में आयोजित भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में महिलाओं के दम पर वर्ष 2024 में राज्य की सभी लोकसभा सीटों को जीतेगी, वही प्रदेश में होने वाले नगर निगम नगर पालिका और नगर पंचायत के चुनाव में भी पूरा दमखम लगाएगी, क्योंकि भारतीय संस्कृति में महिलाओं का सबसे ऊंचा स्थान है। जिनके लिए महिला मोर्चा केंद्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं को लेकर बूथ स्तर तक जाएंगे, उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा को लेकर पूरे प्रदेश में जहां कार्य किए है।
आपको बता दे कि वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, के अंतर्गत गोरा देवी कन्या धन योजना के चलते मैदानी क्षेत्रों में कक्षा नौवीं की छात्राओं को 2850 साइकिल उपलब्ध कराए जाने के साथ आशा संगिनी एप भी लॉन्च किया गया है । जिसमें आशा बहनों को ऑनलाइन वेतन दिया जाएगा जिसकी मॉनिटरिंग का काम भी राज्य सरकार करेगी, वही प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए गौरव शक्ति की शुरुआत की गई है, महिलाओं को सशक्त और समर्थ समाज देने के उद्देश्य को लेकर मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत 7 करोड़ की धनराशि का भजन भी आवंटित कर दिया है।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने कहा कि प्रदेश में होने वाले लोकसभा और नगर निगमों के चुनाव में महिलाओं की भूमिका को लेकर राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किए गए। जिसमें उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पहले से ही चुनाव में महिलाओं को 10ः आरक्षण दिए जाने की बात कही थी लेकिन अब पार्टी ने इसे बढ़ाकर 15ः कर दिया है। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं को पूरा सम्मान दिया जाता है जीतने वाली महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरे देश में प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि कुछ प्रदेशों में होने वाले चुनाव में पार्टी ने यह तय किया है कि वह महिलाओं को भी टिकट देगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *