```
उत्तराखंड

आदिबद्री के पास उज्जवलपुर में सड़क हादसा, महिला की मौत

चमोली। कर्णप्रयाग रानीखेत राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर आदिबद्री के पास उज्ज्वालपुर में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक मारुति बेलनों कार यूके 07 थ्त् 5185 अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। और चार लोग घायल हो गये।
जिसमें से दो लोगो की स्थिति गंभीर बनी हुई हैं।जबकि दो घायलों की स्थिति सामान्य हैं। सभी लोग रुड़की से एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने गाँव कांसुवा लौट रहें थे। घटना की सूचना पर कर्णप्रयाग थाना पुलिस और गौचर से एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुँच कर रेस्क्यू अभियान शुरू करने के बाद चारो घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग भेज दिया हैं।कार में सवार लोग कर्णप्रयाग विकासखंड स्थित काँसवा (तलोजा) गाँव के बताए जा रहे है। जिसमें बिंसरी देवी पत्नी स्वव कुशाल सिंह कुंवर निवासी कसूवा गैरसैंण चमोली उम्र 80 वर्ष की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। जबकि मोहन प्रसाद पुत्र धर्मानंद निवासी कांसूवा उम्र 58 वर्ष (चालक) प्रियांशु कुंवर पुत्र राकेश चंद्र निवासी कांसूवा उम्र 20 वर्ष सामान्य रूप से घायल हो गये।वहीं विक्रम सिंह कुंवर पुत्र बच्चन सिंह निवासी कासुवा उम्र 56 वर्ष व उषा देवी पत्नी मोहन प्रसाद निवासी कसूवा (गैरसैंण) उम्र 51 गंभीर घायल हो हुए हैं। जिनका उपचार उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग में चल रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *