Tuesday, December 5, 2023
Home उत्तराखंड उत्तराखंड की मानसी ने 10,000 मीटर वॉकरेस 47 मिनट 30 सेकेंड में...

उत्तराखंड की मानसी ने 10,000 मीटर वॉकरेस 47 मिनट 30 सेकेंड में पूरी कर जीता स्वर्ण पदक

देहरादून। गुवाहाटी में चल रही 37वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चमोली की मानसी नेगी ने जूनियर महिला वर्ग (अंडर 20 वर्ष) की वॉकरेस में राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया है। मानसी ने 10,000 मीटर वॉकरेस 47 मिनट 30 सेकेंड में पूरी की और स्वर्ण पदक जीता।
इससे पहले उनका कीर्तिमान इसी रेस में 47 मिनट 59 सेकेंड का था। मानसी अभी तक इस चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी है। मानसी नेगी इस चैंपियनशिप में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उप क्रीड़ा अधिकारी देहरादून व मानसी के कोच अनूप बिष्ट ने बताया कि मानसी नेगी चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। वह वर्ष 2018 से महाराणा प्रताप स्पोट्र्स एक्सलेंसी सेंटर देहरादून में वॉकरेस का प्रशिक्षण ले रही हैं। चमोली खेल विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह चैधरी ने बताया कि मानसी का खेलों के प्रति गहरा लगाव है। वह अभी तक कई बार राष्ट्रीय स्तर पर वॉकरेस में बेहतर प्रदर्शन कर चुकी हैं। मानसी की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों में उत्साह है।

RELATED ARTICLES

राज्यपाल ने नौसेना दिवस पर नौसैनिकों, पूर्व नौसैनिकों व उनके परिजनों को बधाई दी

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नौसेना दिवस के अवसर पर समस्त नौसैनिक, पूर्व नौसैनिकों तथा उनके परिवारों को नौसेना दिवस...

सीएम ने ठोउड़ा नृत्य एंव सांस्कृतिक महोत्सव में प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को परेड ग्राउंड में जौनसार बावर पौराणिक सांस्कृतिक लोक कला मंच एंव सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित ठोउड़ा...

हमारा प्रदेश अपनी आभा से संपूर्ण विश्व को आलोकित कर रहाः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित उत्तराखण्ड लोक विरासत के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राज्यपाल ने नौसेना दिवस पर नौसैनिकों, पूर्व नौसैनिकों व उनके परिजनों को बधाई दी

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नौसेना दिवस के अवसर पर समस्त नौसैनिक, पूर्व नौसैनिकों तथा उनके परिवारों को नौसेना दिवस...

सीएम ने ठोउड़ा नृत्य एंव सांस्कृतिक महोत्सव में प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को परेड ग्राउंड में जौनसार बावर पौराणिक सांस्कृतिक लोक कला मंच एंव सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित ठोउड़ा...

हमारा प्रदेश अपनी आभा से संपूर्ण विश्व को आलोकित कर रहाः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित उत्तराखण्ड लोक विरासत के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने...

रीजनल पार्टी ने की पदाधिकारियों की घोषणा

देहरादून। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ऋषिकेश में उपेंद्र सकलानी संस्थापक सदस्य की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया,जिसमे पार्टी संगठनात्मक रूप से विस्तारीकरण...

Recent Comments