उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का किया गया विस्तार
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा कार्यकरिणी का विस्तार किया गया, जिसमें रविंद्र ममगाई को केंद्रीय महामंत्री, उत्तम बिष्ट, सचिन थप्लियाल, युवराज सामंत, संदीप जोशी, मुकेश कुंद्रा, गौरव रावत, विनीत सकलानी को केंद्रीय संगठन मंत्री बनाया गया, कमल चंद, योगेश शुक्ला, गणेश भट्ट, कृष्णा नंद भट्ट को केंद्रीय संयुक्त सचिव बनाया गया, प्रेम पड़ियार, पूजा पिर्साली, नैना लखेड़ा को केंद्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गयी। नेहा उनियाल को केंद्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया, अर्जुन नेगी, विनोद सत्याल, दयाल नेगी, पंकज घिल्डियाल, अंकेश भंडारी, किशन बिहारी पंडित, पीयूष भट्ट को केंद्रीय प्रचार मंत्री बनाया गया। परवीन चंद रमोला को देहरादून महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया, दीपक मेहता को जिलाध्यक्ष बागेश्वर, ओम गोस्वामी को जिलाध्यक्ष डीडीहाट नियुक्त किया गया। इस अवसर पर प्रमिला रावत,रविंद्र ममगाई , गजेंद्र नेगी, पूजा पिरसाली, दिनेश नेगी, नैना लखेड़ा,विनीत सकलानी, भोला चमोली, शैलेन्द्र गुनसोला, श्याम रमोला, अनूप बिष्ट, विरेश चैधरी, भोला दत्त चमोली, प्रीति थाप्लियाल, रीता छेत्री, आदि उपस्थित रहे।