Saturday, December 2, 2023
Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड के चार जिलों में करोड़ों की धोखाधड़ी की आरोपी महिला गिरफ्तार

उत्तराखण्ड के चार जिलों में करोड़ों की धोखाधड़ी की आरोपी महिला गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने देहरादून सहित चमोली, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम देने वाली आरोपित महिला को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। महिला के खिलाफ चारों जिलों में धोखाधड़ी के 10 मुकदमे दर्ज है। इसके अलावा महिला के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा भी चल रहा है।एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि महिला मोनिका कपूर निवासी पंजाबी बाग प्रगति अपार्टमेंट दिल्ली जोकि जनशक्ति मल्टी स्टेट मल्टी परपज कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड नामक कंपनी की निदेशक थी। कंपनी का मुख्यालय राठी बिल्डिंग दिल्ली में था।
आरोपित महिला ने अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर कंपनी बनाई और वर्ष 2015 से उत्तराखंड राज्य के अलग-अलग जिलों के विभिन्न तहसीलों में शिक्षित बेरोजगार नवयुवकों को कंपनी में कंपनी का प्रचार करने व अन्य युवकों को जोड़ने व उनसे निवेश करने के लिए प्रेरित किया। महिला ने कई लोगों से खाते खुलवाए और उसमें करोड़ों की धनराशि जमा करवाई । महिला पर 61 हजार रुपये इनाम था जोकि दो वर्ष से फरार चल रही थी।

RELATED ARTICLES

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने हर तरह की आपदाओं में होने वाली जान-माल की क्षति कम करने के उपायों पर किया गहन मंथन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर शाम इस वैश्विक सम्मेलन में पहुंच कर दुनिया भर से आये विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों से मुलाकात की।...

Recent Comments