Tuesday, October 3, 2023
Home उत्तराखंड एम्बुलेंस व बोलेरो में भिड़ंत, आठ यात्री घायल

एम्बुलेंस व बोलेरो में भिड़ंत, आठ यात्री घायल

रूद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग में भीरी-बांसवाड़ा के बीच एक बोलेरो वाहन और एम्घ्बुलेंस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें कई यात्री घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक यह हादसा बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे के करीब हुआ। हादसे में मुंबई से केदारनाथ यात्रा पर आए चार यात्री घायल हो गए हैं। बोलेरो वाहन यात्रियों को सोनप्रयाग से ऋषिकेश लेकर जा रहा था। इस बीच भीरी बांसवाड़ा में विपरीत दिशा से आ रही एम्बुलेंस से टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो वाहन सड़क पर ही पलट गया। बोलेरो में कुल आठ लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल हुए चार यात्रियों को अगस्त्यमुनि अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों की स्थिति गंभीर है, जिस कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। हादसे का कारण बोलेरो वाहन चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। मुंबई निवासी यात्री कुनाल, राहुल, दीपक शर्मा व जया आहूजा गंभीर घायल बताए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

मंत्री गणेश जोशी ने नवनियुक्त दायित्वधारी शिव सिंह बिष्ट को दी बधाई

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज कैंप कार्यालय में नव नियुक्त दायित्वधारी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद् के उपाध्यक्ष शिव...

आयुष्मान में नौ लाख से अधिक मरीजों का हो चुका है मुफ्त उपचारः डा धन सिंह रावत

देहरादून। प्रदेश में आयुष्मान योजना के तहत अभी तक 9 लाख से अधिक मरीजों का मुफ्त उपचार किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्री डा...

सेना के तीन ट्रक हुए दुर्घटनाग्रस्त, कई जवान घायल

पिथौरागढ़। उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। पिथौरागढ़ के अस्कोट थाना क्षेत्र में सेना के काफिले में चल रहे तीन ट्रक एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मंत्री गणेश जोशी ने नवनियुक्त दायित्वधारी शिव सिंह बिष्ट को दी बधाई

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज कैंप कार्यालय में नव नियुक्त दायित्वधारी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद् के उपाध्यक्ष शिव...

आयुष्मान में नौ लाख से अधिक मरीजों का हो चुका है मुफ्त उपचारः डा धन सिंह रावत

देहरादून। प्रदेश में आयुष्मान योजना के तहत अभी तक 9 लाख से अधिक मरीजों का मुफ्त उपचार किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्री डा...

सेना के तीन ट्रक हुए दुर्घटनाग्रस्त, कई जवान घायल

पिथौरागढ़। उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। पिथौरागढ़ के अस्कोट थाना क्षेत्र में सेना के काफिले में चल रहे तीन ट्रक एक...

वेलफेयर सोसाइटी ने विजय पार्क में किया पौधारोपण

देहरादून। प्रेरणा रिहबिलिटेशन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा विजय पार्क स्थित कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर वृक्षारोपण...

Recent Comments