Tuesday, December 5, 2023
Home उत्तराखंड कांग्रेसियों ने लगाया पुलिस पर पुतला चोरी करने का आरोप, जमकर हंगामा

कांग्रेसियों ने लगाया पुलिस पर पुतला चोरी करने का आरोप, जमकर हंगामा

हरिद्वार। पुतला दहन को लेकर पुलिस और कांग्रेसियों में गहमागहमी देखने को मिली। कांग्रेसी सीएम का पुतला दहन करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने रोक दिया। ऐसे में कांग्रेसियों को बीजेपी पार्टी का पुतला दहन करना पड़ा। इतना ही नहीं उन्होंने सीएम का पुतला चोरी करने का आरोप पुलिस पर लगाया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला जलाने पहुंचे कांग्रेसियों के सामने विकट स्थिति पैदा हो गई। चैराहे पर कार में रखा मुख्यमंत्री का पुतला गायब हो गया। कांग्रेसियों ने पुलिस पर पुतला चोरी करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। बाद में कांग्रेसियों ने सांकेतिक रूप से पुतला दहन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा सरकार हर मामले में तानाशाही रवैया अपना रही है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर ने कहा कि 1930 के अंग्रेजो के कानून को लागू कर राज्य सरकार बता रही है कि वह सदैव अंग्रेजो के साथ रहे और आज भी उन्ही के पद चिन्हो पर चल रहे है। जिससे देश की लोकतांत्रित व्यवस्था तार-तार हो रही है। युवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वरुण बालियान ने कहा कि वह इस कानून के खिलाफ मुख्यमंत्री का पुतला फुकने का काम करेंगे। राज्य सरकार की तानाशाही को प्रदेश में नहीं चलने देंगे।

RELATED ARTICLES

राज्यपाल ने नौसेना दिवस पर नौसैनिकों, पूर्व नौसैनिकों व उनके परिजनों को बधाई दी

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नौसेना दिवस के अवसर पर समस्त नौसैनिक, पूर्व नौसैनिकों तथा उनके परिवारों को नौसेना दिवस...

सीएम ने ठोउड़ा नृत्य एंव सांस्कृतिक महोत्सव में प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को परेड ग्राउंड में जौनसार बावर पौराणिक सांस्कृतिक लोक कला मंच एंव सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित ठोउड़ा...

हमारा प्रदेश अपनी आभा से संपूर्ण विश्व को आलोकित कर रहाः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित उत्तराखण्ड लोक विरासत के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राज्यपाल ने नौसेना दिवस पर नौसैनिकों, पूर्व नौसैनिकों व उनके परिजनों को बधाई दी

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नौसेना दिवस के अवसर पर समस्त नौसैनिक, पूर्व नौसैनिकों तथा उनके परिवारों को नौसेना दिवस...

सीएम ने ठोउड़ा नृत्य एंव सांस्कृतिक महोत्सव में प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को परेड ग्राउंड में जौनसार बावर पौराणिक सांस्कृतिक लोक कला मंच एंव सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित ठोउड़ा...

हमारा प्रदेश अपनी आभा से संपूर्ण विश्व को आलोकित कर रहाः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित उत्तराखण्ड लोक विरासत के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने...

रीजनल पार्टी ने की पदाधिकारियों की घोषणा

देहरादून। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ऋषिकेश में उपेंद्र सकलानी संस्थापक सदस्य की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया,जिसमे पार्टी संगठनात्मक रूप से विस्तारीकरण...

Recent Comments