Saturday, December 2, 2023
Home उत्तराखंड कांग्रेस का सत्याग्रहः हरक सिंह रावत सहित कई कांग्रेसी गिरफ्तार

कांग्रेस का सत्याग्रहः हरक सिंह रावत सहित कई कांग्रेसी गिरफ्तार

रुड़की। राहुल गांधी की संसद की सदस्यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से सत्याग्रह आंदोलन किया गया। हरिद्वार में सत्याग्रह के दौरान भगत सिंह चैक पर कांग्रेसियों पुलिस के बीच की जमकर धक्का-मुक्की हुई। कुछ कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत धरने पर बैठ गए।
वहीं रुड़की स्थित गांधी वाटिका में भी केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार विपक्ष से डरी हुई है और लगातार विपक्षी नेताओं को जेल भेजने का काम कर रही है। तमाम जांच एजेंसी के माध्यम से डराने का काम किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं।
कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस का कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर सरकार की तानाशाही के खिलाफ आंदोलन करेगा। कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद चंद्रशेखर आजाद चैक पर पहुंचे और यहां पर विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को अपने वाहन में बैठा लिया, लेकिन बाद में उन्हें वाहन से उतार दिया गया।

RELATED ARTICLES

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने हर तरह की आपदाओं में होने वाली जान-माल की क्षति कम करने के उपायों पर किया गहन मंथन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर शाम इस वैश्विक सम्मेलन में पहुंच कर दुनिया भर से आये विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों से मुलाकात की।...

Recent Comments