Monday, May 29, 2023
Home उत्तराखंड कांग्रेस विधायक ममता राकेश के बेटा व बेटी भाजपा में शामिल

कांग्रेस विधायक ममता राकेश के बेटा व बेटी भाजपा में शामिल

हरिद्वार। हरिद्वार जिले में पंचायत चुनाव के परिणाम आने के बाद राजनीतिक नेताओं के चल रहे दल बदल अभियान में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ममता राकेश के बेटे अभिषेक राकेश और उनकी बेटी आयुषी राकेश भाजपा में शामिल हो गए हैं।
लक्सर रोड स्थित जगजीतपुर में भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। बता दें कि ममता राकेश की बेटी पंचायत चुनाव में निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनी गई हैं। वह भगवानपुर से ब्लॉक प्रमुख की दावेदारी भी कर रही हैं। इस मौके पर विधायक आदेश चैहान, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चैहान आदि मौजूद रहे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुखों के चुनाव के लिए समिति का गठन कर दिया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान के मुताबिक, जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए तीन प्रकार की समितियां बनाई गई है। कोर कमेटी प्रत्याशियों का पैनल तैयार करेगी। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, हरिद्वार जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह, हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल तथा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चैधरी के नाम शामिल हैं। जिला पंचायत चुनाव प्रबंधन के लिए भी समिति बनाई है, जिसमें कुलदीप कुमार, डॉ. जयपाल सिंह चैहान, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व विधायक यतीश्वरानंद, विधायक आदेश चैहान के नाम शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

55 साल के पुलिस कर्मियों की चारधाम यात्रा में नहीं लगेगी डयूटीः डीजीपी

देहरादून। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि अभी तक चारधाम यात्रा में 15 लाख श्रद्धालु दर्शन कर अपने गंतव्य को लौट गये हैं।...

दबंगों ने बाप, बेटे और चाचा की कर दी पिटाई, जगजीतपुर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

हरिद्वार। भले ही जिले के पुलिस कप्तान अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस बेहतर कार्य कर रही है, लेकिन कई बार पुलिस पीड़ितों को...

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी की जोनल लेवल मीटिंग आयोजित

देहरादून। उत्तराखंड में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के थर्ड पार्टी हब इंचार्ज की दूसरी जोनल लेवल मीटिंग उनके प्रधान कार्यालय के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

55 साल के पुलिस कर्मियों की चारधाम यात्रा में नहीं लगेगी डयूटीः डीजीपी

देहरादून। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि अभी तक चारधाम यात्रा में 15 लाख श्रद्धालु दर्शन कर अपने गंतव्य को लौट गये हैं।...

दबंगों ने बाप, बेटे और चाचा की कर दी पिटाई, जगजीतपुर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

हरिद्वार। भले ही जिले के पुलिस कप्तान अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस बेहतर कार्य कर रही है, लेकिन कई बार पुलिस पीड़ितों को...

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी की जोनल लेवल मीटिंग आयोजित

देहरादून। उत्तराखंड में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के थर्ड पार्टी हब इंचार्ज की दूसरी जोनल लेवल मीटिंग उनके प्रधान कार्यालय के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण...

राज्यपाल ने आदि कैलाश व ओम पर्वत के दर्शन किए

पिथौरागढ़। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को जनपद पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान आदि कैलाश व ओम पर्वत दर्शन किए। उन्होंने...

Recent Comments