Saturday, December 2, 2023
Home उत्तराखंड कार्यालयों में नशे केे विरूद्ध शपथ अभियान चलाया गया

कार्यालयों में नशे केे विरूद्ध शपथ अभियान चलाया गया

रूद्रपुर। अन्तराष्ट्रीय नशा विरोधक दिवस एवं विश्व ड्रग दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न कार्यालयों में नशे केे विरूद्ध शपथ अभियान चलाया गया। इसी क्रम में जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन प्रांगण में प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशे के विरूद्ध शपथ दिलाई।
इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी ने नशे से मानव शरीर तथा परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर को लगातार खोखला करता रहेता है, जिस कारण व्यक्ति, अकाल ही मृत्य को प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नशे की प्रवृत्ति विशेषकर युवाओं में बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सभी व्यक्ति को जिम्मेदार नागरिक की भॉति स्वंय नशे से दूर रहते हुए समाज को भी नशे से बचाने का प्रयास करना चाहिए एवं जागरूक करना चाहिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भी राज्य को 2025 तक नशा मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस दौरान परियोजना निदेशक डीआरडीए हिमांशु जोशी, जिला प्रोबेशन अधिकारी व्यौमा जैन, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जीमल, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी एके वर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने हर तरह की आपदाओं में होने वाली जान-माल की क्षति कम करने के उपायों पर किया गहन मंथन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर शाम इस वैश्विक सम्मेलन में पहुंच कर दुनिया भर से आये विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों से मुलाकात की।...

Recent Comments