```
उत्तराखंड

किसानों से किए गए वायदे पूरे करें सरकारः शाह मुस्तफा

हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को ज्वालापुर सराय रोड स्थित होटल आशियाना में आयोजित की गई। केंद्र सरकार के किसानों के साथ किए गए वादे पूरे न करने पर नाराजगी जताई गई। जबकि प्रदेश, जिले स्तर पर संगठन के विस्तार और आगे की रणनीति तय की गई। केंद्र और राज्य सरकारों से किसानों की मांगें जल्द पूरी करने का अनुराध किया। मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।राष्ट्रीय संरक्षक शाह मुस्तफा देहलवी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान मजदूर, किसानों की आवाज है। किसानों के बड़े आंदोलन के बाद केंद्र और प्रदेश सरकारों ने जो वादे किए थे उन सरकार खरी नहीं उतर पाई है। किसानों के गन्ने के भुगतान की बात हो या फिर अन्य समस्याएं हों। सभी जस की तस हैं। देश में किसान और मजदूरों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसको लेकर किसान यूनियन ने एक अहम रणनीति तय की है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सभी मुद्दों को लेकर बैठक में विचार-विर्मश किया गया है। जल्द सरकार ने अगर मांगों को पूरी नहीं की तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। संस्थापक एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ राजूपत ने कहा कि तीन काले कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए किसान संगठनों ने सरकार को मजबूर कर दिया था। सरकार ने उस समय किसानों की सभी मांगें को पूरा करने का वादा किया था। लेकिन आज भी किसानों की मांगें अधर में लटकी हुई हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह विर्क ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द किसानों की मांगों को पूरा करना होगा। वरना फिर से किसान उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अनिता यादव ने कहा कि सरकार किसानों की मांगों को लेकर संवेदनहीन होती जा रही है। अभी तक किसानों को मुआवजा और गन्ना भुगतान की मांग पूरी नहीं हो पाई है। केवल कागजों में ही किसानों को भुगतान या अन्य सुविधा देने की बात से काम नहीं चलेगा। किसान अपनी विपदा किससे कहे। यूनियन किसानों की आवाज को उठाएगी। मांगों को पूरा कराने के लिए संघर्ष किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *