Saturday, December 2, 2023
Home उत्तराखंड कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिले पर्यावरणविद् डा. अनिल प्रकाश जोशी

कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिले पर्यावरणविद् डा. अनिल प्रकाश जोशी

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से नई दिल्ली में हिमालयी पर्यावरण अध्ययन एवं संरक्षण संगठन (हेस्को) के संस्थापक पद्मभूषण डा0 अनिल प्रकाश जोशी ने मुलाकात की। इस अवसर पर पर्यावरणविद् डा. जोशी ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से औद्योनिक क्षेत्र में नई दिशा तैयार करने को लेकर आग्रह किया और अपने सुझाव दिए। पर्यावरणविद् अनिल जोशी ने कृषि मंत्री से 10 हजार फल वृक्षों की मांग की ताकि गांव के संगठनों का नेटवर्क बनाते हुए कार्य को आगे बढ़ाया जा सके।
पर्यावरणविद् अनिल जोशी ने मिलेट्स (श्री अन्न) को मंदिरों में प्रसाद के रूप में प्रारंभ किए जाने का सुझाव भी दिया। अनिल जोशी ने कहा उत्तराखंड के विकास में मंदिर, मिट्टी, मां गंगा, महिला और श्रीअन्न अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। पर्यावरणविद् ने कहा कि जो अच्छे और स्थाई किसान हैं, जिन्होंने खेती-बाड़ी में नए प्रयोग किए हैं, उनके साथ एक बैठक की जाए। इस दौरान अनिल जोशी ने कृषि मंत्री गणेश जोशी से हेस्को का विजिट करने त्तथा संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन करने का आग्रह भी किया।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पर्यावरणविद् अनिल जोशी के सभी बिंदुओं को स्वीकारते हुए कहा कि उत्तराखंड के विकास में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। मंत्री ने कहा शीघ्र ही मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में संत समाज तथा मठाधीश, पंडा समाज हक हकुकधारियों के साथ श्री अन्न को मंदिरों में प्रसाद के रूप में शुरू किए जाने को लेकर एक बैठक की जाएगी। मंत्री ने कहा हेस्को द्वारा श्री अन्न का प्रसाद 03 माह तक खराब न हो सके इसपर व्यापक स्तर पर रिसर्च की गई है। उन्होंने कहा सरकार हेस्को के साथ समन्वय बनाकर हेस्को के अनुभवों का लाभ भी लेगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस संबंध में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की जाएगी। जिसमे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पंडा समाज संत समाज, बुद्धिजीवियों के सुझाव उसमे लिए जायेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि श्री अन्न को कैसे अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जाय। उसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृव में निरंतर प्रयास कर रही है। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को टेलिफोनिक माध्यम से निर्देश देते हुए कार्ययोजना को तैयार कर शीघ्र ही कार्यान्वित किया जाए। कृषि मंत्री ने बताया कि मिलेट्स श्रीअन्न स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद लाभदायक है। उन्होंने कहा कि हेस्को द्वारा प्रदेश के 70 गांव में कार्य किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने हर तरह की आपदाओं में होने वाली जान-माल की क्षति कम करने के उपायों पर किया गहन मंथन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर शाम इस वैश्विक सम्मेलन में पहुंच कर दुनिया भर से आये विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों से मुलाकात की।...

Recent Comments