केंद्रीय राज्यमंत्री प्रतिमा भौमिक ने गोष्ठी में प्रतिभाग किया
देहरादून। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रतिमा भौमिक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा राज्य अतिथि गृह में उत्तराखंड के समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास एवं प्रमुख सचिव समाज कल्याण वह राज्य सरकार के अन्य अधिकारियों के साथ साथ राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के निदेशक डॉ हिमांशु दास की उपस्थिति में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मंत्री प्रतिमा भौमिक ने केंद्र के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के विषय में राज्य के अधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी। समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास ने अपने स्वागत भाषण में केंद्रीय मंत्री जी को उत्तराखंड की जानकारियों से अवगत कराया व उत्तराखंड में संचालित विभिन्न योजनाओं के विषय में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी। तत्पश्चात केंद्रीय राज्यमंत्री ने राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मुलाकात की। उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर वार्ता की। उन्होंने डीडीआरसी देहरादून निरीक्षण भी किया। मंत्री जी के द्वारा राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण का दौरा किया गया व दृष्टि दिव्यांग जनों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न आयामों को देखा।