Tuesday, December 5, 2023
Home उत्तराखंड खाद्य संरक्षा विभाग यात्रा मार्गों पर चलायेगा विशेष अभियान

खाद्य संरक्षा विभाग यात्रा मार्गों पर चलायेगा विशेष अभियान

देहरादून। चार धाम यात्रा को देखते हुये यात्रा मार्गों पर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिये विशेष अभियान चलाये जायेंगे। इसके अलावा यात्रा रूटों पर स्थित होटलों, रेस्टोरेंटों एवं ढाबों में साफ-सफाई को लेकर भी विशेष ध्यान दिये जाने पर भी जोर दिया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस निर्देश दे दिये गये हैं। प्रदेशभर में त्योहरी सीजनों के अलावा समय-समय पर खाद्य पदार्थों की नियमित सैम्पलिंग करने तथा ईट राइट इंडिया अभियान के अंतर्गत आम लोगों को मोटे अनाजों के प्रति जागरूक करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिये गये हैं।
सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने चार धाम यात्रा के दृष्टिगत यात्रा मार्गों पर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिये विभागीय अधिकारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस वर्ष चार धाम यात्रा पर गत वर्ष की तुलना में और अधिक तीर्थ यात्रियों के आने की सम्भावना है। जिसको देखते हुये यात्रा मार्गों पर तीर्थ यात्रियों को मिलावटी खाद्य सामाग्री बेचे जाने पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है। विभागीय मंत्री ने बताया कि तीर्थ यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को मिलावटी सामान के प्रति सचेत रहने के लिये यात्रा रूटों पर जगह-जगह होर्डिंग्स एवं बैनर लगाने के निर्देश खाद्य संरक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये गये हैं। इसके अलावा यात्रा मार्गों पर पड़ने वाले होटलों, रेस्टोरेंटो एवं ढ़ाबों में साफ-सफाई को लेकर भी विशेष अभियान चलाने को कहा गया है। —

RELATED ARTICLES

राज्यपाल ने नौसेना दिवस पर नौसैनिकों, पूर्व नौसैनिकों व उनके परिजनों को बधाई दी

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नौसेना दिवस के अवसर पर समस्त नौसैनिक, पूर्व नौसैनिकों तथा उनके परिवारों को नौसेना दिवस...

सीएम ने ठोउड़ा नृत्य एंव सांस्कृतिक महोत्सव में प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को परेड ग्राउंड में जौनसार बावर पौराणिक सांस्कृतिक लोक कला मंच एंव सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित ठोउड़ा...

हमारा प्रदेश अपनी आभा से संपूर्ण विश्व को आलोकित कर रहाः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित उत्तराखण्ड लोक विरासत के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राज्यपाल ने नौसेना दिवस पर नौसैनिकों, पूर्व नौसैनिकों व उनके परिजनों को बधाई दी

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नौसेना दिवस के अवसर पर समस्त नौसैनिक, पूर्व नौसैनिकों तथा उनके परिवारों को नौसेना दिवस...

सीएम ने ठोउड़ा नृत्य एंव सांस्कृतिक महोत्सव में प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को परेड ग्राउंड में जौनसार बावर पौराणिक सांस्कृतिक लोक कला मंच एंव सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित ठोउड़ा...

हमारा प्रदेश अपनी आभा से संपूर्ण विश्व को आलोकित कर रहाः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित उत्तराखण्ड लोक विरासत के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने...

रीजनल पार्टी ने की पदाधिकारियों की घोषणा

देहरादून। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ऋषिकेश में उपेंद्र सकलानी संस्थापक सदस्य की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया,जिसमे पार्टी संगठनात्मक रूप से विस्तारीकरण...

Recent Comments