Tuesday, December 5, 2023
Home उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया स्पोट्र्स स्टेडियम रोशनाबाद व हॉकी स्टेडियम...

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया स्पोट्र्स स्टेडियम रोशनाबाद व हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण

हरिद्वार। रेखा आर्य मंत्री महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण ने शनिवार को रोशनाबाद स्थित हॉकी स्टेडियम, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह एवं खेल छात्रावास का निरीक्षण किया। खेल मंत्री ने निर्माण कार्यों, जिसमें मल्टीपर्पज हॉल, हॉस्टल के निर्माण की प्रगति रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों से ली और समस्त निर्माण कार्यो को जल्द पूरे करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यो में किसी भी प्रकार भी लापरवाही न बरती जाए, इसके निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने बताया कि वंदना कटारिया स्टेडियम में चल रहे छात्रावास आदि के निर्माण कार्य इसी वर्ष माह अक्टूबर तक पूर्ण कर लिये जायेंगे।
वहीं अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मंत्री रेखा आर्या बालिका छात्रावास पहुंची जहां जाकर उन्होंने छात्रावास का निरीक्षण किया और छात्राओं के साथ संवाद स्थापित किया। साथ ही उनको छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी खिलाड़ियो का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जीवन मे अपना एक लक्ष्य निर्धारित करंे और उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगातार कड़ी मेहनत करें। उन्होंने कहा कि आज हमारी लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नही है। आज लड़कियां हर एक क्षेत्र में लड़कों से आगे बढ़ते हुए बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं, फिर चाहे वह कोई भी क्षेत्र हो। उन्होंने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है, राज्य सरकार ने खिलाड़ियों के लिए खेल विभाग के जरिए कई सारी सुविधाएं विकसित की हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि हम अपने बच्चों में बचपन से ही खेल की ललक पैदा करें, जिसके लिए विभाग लगातार कार्य कर रहा है। इस दौरान खेल मंत्री ने खिलाड़ियो को खेल किट भी वितरित की।

RELATED ARTICLES

राज्यपाल ने नौसेना दिवस पर नौसैनिकों, पूर्व नौसैनिकों व उनके परिजनों को बधाई दी

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नौसेना दिवस के अवसर पर समस्त नौसैनिक, पूर्व नौसैनिकों तथा उनके परिवारों को नौसेना दिवस...

सीएम ने ठोउड़ा नृत्य एंव सांस्कृतिक महोत्सव में प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को परेड ग्राउंड में जौनसार बावर पौराणिक सांस्कृतिक लोक कला मंच एंव सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित ठोउड़ा...

हमारा प्रदेश अपनी आभा से संपूर्ण विश्व को आलोकित कर रहाः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित उत्तराखण्ड लोक विरासत के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राज्यपाल ने नौसेना दिवस पर नौसैनिकों, पूर्व नौसैनिकों व उनके परिजनों को बधाई दी

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नौसेना दिवस के अवसर पर समस्त नौसैनिक, पूर्व नौसैनिकों तथा उनके परिवारों को नौसेना दिवस...

सीएम ने ठोउड़ा नृत्य एंव सांस्कृतिक महोत्सव में प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को परेड ग्राउंड में जौनसार बावर पौराणिक सांस्कृतिक लोक कला मंच एंव सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित ठोउड़ा...

हमारा प्रदेश अपनी आभा से संपूर्ण विश्व को आलोकित कर रहाः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित उत्तराखण्ड लोक विरासत के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने...

रीजनल पार्टी ने की पदाधिकारियों की घोषणा

देहरादून। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ऋषिकेश में उपेंद्र सकलानी संस्थापक सदस्य की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया,जिसमे पार्टी संगठनात्मक रूप से विस्तारीकरण...

Recent Comments