```
उत्तराखंड

खैरी मालदेवता घाटी ढोल दमों की थाप से गूंज उठी

देहरादून। सोमवार को खैरी मान सिंह वालों ने चैहान बंधुओं के द्वारा श्रीमद्भागवत महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के मुख्य यजमान अजय ने कहा यह भगवत कथा 6 से 12 तारिख तक चलेगी। आज आगे आगे ढोल दमों की थाप व भागवत जी को सिर पर लिए मुख्य यजमान पीत वास्त्रों मे सैकड़ों महिलायें सुशोभित ध्वज को हाथ पर लिए दुपहिया वाहनों में व पैदल स्थानीय देवता चैनरी विलेश्वर महादेव से होते हुए पूरे गांव में देवताओं का आशीर्वाद लेते हुए कथा पंडल मे वेद मंत्रो से लड्डू गोपाल जी का अभिषेक किया गया। जहां पर वातावरण भक्ति मय हुआ।
कथा का शुभारम्भ करते हुए प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य शिव प्रसाद ममगाई ने कहा, भागवत कराने वाले लोग भाग्यशाली है और सुनने वालों के हर मुहूर्त सिद्ध हो जाते है। व्यास जी ने भगवत के चार अक्षरों की महत्ता पर बोला भ से भाग्योदय होता है, ग से उस व्यत्ति की गरिमा बढ़ जाति है जो ज्ञान रख कर कर्तव्य का पालन करता है। जवानी में जिसकी चाल ढाल गति क्रिया व्यवहारिक होना दर्शाता है वह वरिष्ठ अवस्था प्राप्त करने पर व्यवहार की सीख समाज, परिवार व भावी पीढ़ी को देना ऐसी बुद्धिमत्ता होनी चाहिए। तरना और तारना भगवान से मन का जुड़ाव, तन से शरीर का जुड़ाव होता है वह व्यत्तिफ भव सागर से तर जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *