```
उत्तराखंड

गंगा आरती के लिए पानी तक नहीं छोड़ रही जल विद्युत परियोजना

श्रीनगर। गंगा आरती समिति के अध्यक्ष प्रेमबललभ नैथानी ने कहा कि श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के ओर से शारादानाथ घाट तक पर्याप्त मात्रा में पानी न छोडने से गंगा आरती प्रभावित हो रही है। कहा कि घाट के पास नदी में सडा गला पानी होने के कारण पूजा में भी उसका प्रयोग नहीं किया जा रहा।
उन्होंने कहा कि कंपनी की मनमानी के कारण 3 फरवरी को भव्य शारदानाथ घाट में गंगा आरती घाट के लोकार्पण के दिन भी पानी नहीं छोड़ा गया। कहा इस पूरे मामले में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत को भी पत्र भेजकर अवगत कराया गया है। कहा पांच किमी. के दायरे में पूरी अलकनंदा तालाब में तब्दील है दी गई है। जिससे लोगों को आचमन के लिए भी शुद्ध पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। उन्होंने चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले परियोजना कंपनी प्रशासन को अलकनंदा नदी में पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़ने के साथ ही सप्ताह में तीन दिन पूरा पानी छोड़ने के निर्देश दिए जाने की मांग की है। कहा कि जल विद्युत परियोजना कंपनी की यहीं मनमानी रही तो गंगा आरती समिति की महिलाएं आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल, वरिष्ठ रंगकर्मी विमल बहुगुणा, वीरा गैरोला, इंदरा बिष्ट, राजेश्वरी जोशी, सूरजी उनियाल, यशोदा खण्डूडी, बंसती गैरोला, विमला बहुगुणा, सुरजी उनियाल, बीरा गैरोला, इंदिरा बिष्ट, सत्या काला, आशा नेगी, राजेश्वरी जोशी, सुरजी उनियाल, सर्वेश्वरी, बसंती गरोला, अंजु नेगी, नीता नौटियाल उर्मिला बिष्ट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *