Tuesday, December 5, 2023
Home उत्तराखंड गवर्नमेंट एचीवमेंट स्कीम्स एक्स्पो एवं वर्ल्ड ऑर्गेनिक एक्सपो का मंत्री जोशी ने...

गवर्नमेंट एचीवमेंट स्कीम्स एक्स्पो एवं वर्ल्ड ऑर्गेनिक एक्सपो का मंत्री जोशी ने किया उद्घाटन

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में आयोजित गवर्नमेंट एचीवमेंट स्कीम्स एक्स्पो एवं वर्ल्ड ऑर्गेनिक एक्सपो-2023 के शुभारम्भ कार्यक्रम में प्रतिभाग कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में कई राज्यों के स्टालों के साथ साथ उत्तराखंड जैविक बोर्ड, कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा भी कई स्टाल भी लगाए है। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने पिछले नौ वर्षों में, प्रत्येक भारतीय को सशक्त बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को लॉन्च और कार्यान्वित किया। उन्होंने कहा इस तरह के त्वरित सशक्तिकरण के परिणाम मुद्रा योजना और स्टैंड अप इंडिया जैसे कार्यक्रमों में देखे जा सकते हैं, जो हाशिए के समूहों से युवा उद्यमियों का एक बड़ा पूल बना रहे हैं। मुद्रा योजना के तहत दिए गए 40 करोड़ ऋणों में से आधे से अधिक अनुसूचित जातियों ध् अनुसूचित जनजातियों अन्य पिछड़ा वर्गों के उद्यमियों को दिए गए हैं। यह न केवल व्यक्तियों के सशक्तिकरण की शुरुआत कर रहा है, बल्कि पारंपरिक रूप से उपेक्षित समुदायों को सशक्त बनाने का एक साधन भी है। अपने कल्याण कार्यक्रम के अनुरूप, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण प्रदान करने के मोदी सरकार के ऐतिहासिक फैसले गरीब परिवारों को बहुत आवश्यक सहायता प्रदान की है।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा 2013-14 की तुलना 2022-23 में कृषि बजट में 5.7 गुना वृद्धि हुई है। एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के माध्यम से 1 लाख करोड़ रुपये। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन का वितरण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ गरीब परिवारों को पक्का घर मिला। 11.8 करोड़ घरों में पहुंचा नल से जल और 100ः घरों में बिजली पहुंची।48.3 करोड़ जन-धन खाते खोलकर गरीबों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया। उन्होंने कहा वित्त वर्ष 2013-14 से वित्त वर्ष 2021-22 तक गैर-बासमती चावल निर्यात में 109.7ः की वृद्धि। एमएसपी पर तिलहन खरीद में 1500ः की बढ़ोतरी। एमएसपी पर दलहन खरीद में 7350ः की वृद्धि। 2022-23 में 2021-22 के मुकाबले कुल उर्वरक सब्सिडी 500ः की वृद्धि। 2021-26 के लिए पीएम कृषि सिंचाई योजना के लिए 93,068 करोड़ रुपये आवंटित। मछ।ड के माध्यम से अब 1260 मंडियां जुड़ी हुई हैं।

RELATED ARTICLES

राज्यपाल ने नौसेना दिवस पर नौसैनिकों, पूर्व नौसैनिकों व उनके परिजनों को बधाई दी

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नौसेना दिवस के अवसर पर समस्त नौसैनिक, पूर्व नौसैनिकों तथा उनके परिवारों को नौसेना दिवस...

सीएम ने ठोउड़ा नृत्य एंव सांस्कृतिक महोत्सव में प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को परेड ग्राउंड में जौनसार बावर पौराणिक सांस्कृतिक लोक कला मंच एंव सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित ठोउड़ा...

हमारा प्रदेश अपनी आभा से संपूर्ण विश्व को आलोकित कर रहाः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित उत्तराखण्ड लोक विरासत के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राज्यपाल ने नौसेना दिवस पर नौसैनिकों, पूर्व नौसैनिकों व उनके परिजनों को बधाई दी

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नौसेना दिवस के अवसर पर समस्त नौसैनिक, पूर्व नौसैनिकों तथा उनके परिवारों को नौसेना दिवस...

सीएम ने ठोउड़ा नृत्य एंव सांस्कृतिक महोत्सव में प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को परेड ग्राउंड में जौनसार बावर पौराणिक सांस्कृतिक लोक कला मंच एंव सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित ठोउड़ा...

हमारा प्रदेश अपनी आभा से संपूर्ण विश्व को आलोकित कर रहाः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित उत्तराखण्ड लोक विरासत के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने...

रीजनल पार्टी ने की पदाधिकारियों की घोषणा

देहरादून। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ऋषिकेश में उपेंद्र सकलानी संस्थापक सदस्य की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया,जिसमे पार्टी संगठनात्मक रूप से विस्तारीकरण...

Recent Comments