Thursday, April 25, 2024
Home उत्तराखंड ग्रीष्मकालीन प्रवास पर राजभवन नैनीताल पहुंचे राज्यपाल

ग्रीष्मकालीन प्रवास पर राजभवन नैनीताल पहुंचे राज्यपाल

नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट (से.नि.) जनरल गुरमीत सिंह बुधवार को ग्रीष्मकालीन प्रवास पर राजभवन नैनीताल पहुंचे। राजभवन पहुंचने पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत, जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, कुलपति कुमाऊँ विश्वविद्यालय प्रो. एन के जोशी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया। मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए राज्यपाल ने कहा कि कुमांऊ मंडल में प्राकृतिक सुंदरता का अपना ही महत्व है। उन्होंने कहा कि यहां पर कई दर्शनीय पयर्टक स्थल हैं। राज्यपाल ने कहा कि कुमांऊ मंडल को गहराई से समझने के लिए तहसील एवं ब्लाक स्तर तक भ्रमण की योजना है ताकि वहां पर कार्य कर रहे लोगों से जानकारी प्राप्त की जा सके।
राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड के लिए सौभाग्य की बात है कि चारधाम यात्रा में इस वर्ष रिकार्ड यात्री पहुंच रहे हैं इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रत्येक व्यक्ति के लिए ‘अतिथि देवो भवः’ की परम्परा रही है। चारधाम यात्रा में स्थानीय लोगों के सहयोग से सुचारू चल रही है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर हमारे लिए चुनौतियां हैं वहीं दूसरी ओर अवसर भी हैं कि हम देश-विदेश से आ रहे श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं मुहैया करवा सकें और उन्हें यहां की सभ्यता और संस्कृति से परिचित करवायें।

RELATED ARTICLES

स्कूल बस खाई में गिरी, दो बच्चे घायल, मचा हड़कंप

पिथौरागढ़। एक स्कूल बस सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस एक पेड़...

हनुमान जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

देहरादून। हनुमान जयंती पर राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं देहरादून सहित प्रदेशभर के...

केंद्रीय शिक्षा सचिव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

देहरादून। केंद्रीय सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता संजय कुमार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण किया। राज्य...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्कूल बस खाई में गिरी, दो बच्चे घायल, मचा हड़कंप

पिथौरागढ़। एक स्कूल बस सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस एक पेड़...

हनुमान जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

देहरादून। हनुमान जयंती पर राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं देहरादून सहित प्रदेशभर के...

केंद्रीय शिक्षा सचिव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

देहरादून। केंद्रीय सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता संजय कुमार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण किया। राज्य...

ड्रग्स सिंडीकेट की कमर तोड़ती दून पुलिस

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मादक पदार्थांे की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा मादक पदार्थाे की तस्करी में लिप्त आदतन नशा तस्करांे...

Recent Comments