Tuesday, December 5, 2023
Home उत्तराखंड घांघरिया मार्ग पर ग्लेशियर टूटा, बर्फ में फंसे चार यात्री सुरक्षित निकाले,...

घांघरिया मार्ग पर ग्लेशियर टूटा, बर्फ में फंसे चार यात्री सुरक्षित निकाले, एक लापता

चमोली। हेमकुंड साहिब में रविवार को ग्लेशियर टूट गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पहुंची। इस दौरान बर्फ में फंसे चार यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। जबकि एक यात्री अभी भी लापता है। पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि घटना शाम करीब छह बजे अटलाकुड़ी के पास की है। चार श्रद्धालु हेमकुंड साहिब से घांघरिया लौट रहे थे। इसी दौरान घांघरिया में ग्लेशियर खिसक कर मार्ग पर आ गया।
इसमें चार श्रद्धालुओं को सकुशल निकाल दिया गया, लेकिन एक यात्री अभी भी लापता है। मौके पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि हेमकुंड साहिब का रास्ता अभी बंद है। रास्ते को खोलने का काम भी शुरू कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक डोभाल ने बताया कि घटनास्थल पर तीर्थ यात्रियों के रेस्क्यू के लिए चॉपर भी भेजा गया, लेकिन देर शाम और बर्फ अधिक होने के कारण वो वहां उतर नहीं पाया। उन्होंने बताया कि रविवार को हेमकुंड से लौटने वाले अंतिम जत्थे में पांच श्रद्धालु शामिल थे। लापता महिला यात्री की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

राज्यपाल ने नौसेना दिवस पर नौसैनिकों, पूर्व नौसैनिकों व उनके परिजनों को बधाई दी

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नौसेना दिवस के अवसर पर समस्त नौसैनिक, पूर्व नौसैनिकों तथा उनके परिवारों को नौसेना दिवस...

सीएम ने ठोउड़ा नृत्य एंव सांस्कृतिक महोत्सव में प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को परेड ग्राउंड में जौनसार बावर पौराणिक सांस्कृतिक लोक कला मंच एंव सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित ठोउड़ा...

हमारा प्रदेश अपनी आभा से संपूर्ण विश्व को आलोकित कर रहाः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित उत्तराखण्ड लोक विरासत के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राज्यपाल ने नौसेना दिवस पर नौसैनिकों, पूर्व नौसैनिकों व उनके परिजनों को बधाई दी

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नौसेना दिवस के अवसर पर समस्त नौसैनिक, पूर्व नौसैनिकों तथा उनके परिवारों को नौसेना दिवस...

सीएम ने ठोउड़ा नृत्य एंव सांस्कृतिक महोत्सव में प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को परेड ग्राउंड में जौनसार बावर पौराणिक सांस्कृतिक लोक कला मंच एंव सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित ठोउड़ा...

हमारा प्रदेश अपनी आभा से संपूर्ण विश्व को आलोकित कर रहाः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित उत्तराखण्ड लोक विरासत के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने...

रीजनल पार्टी ने की पदाधिकारियों की घोषणा

देहरादून। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ऋषिकेश में उपेंद्र सकलानी संस्थापक सदस्य की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया,जिसमे पार्टी संगठनात्मक रूप से विस्तारीकरण...

Recent Comments