Saturday, December 2, 2023
Home उत्तराखंड जिला कार्यसमिति की बैठक में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने कार्यकर्ताओं में...

जिला कार्यसमिति की बैठक में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

चंपावत। चंपावत की प्रभारी मंत्री व उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कार्यसमिति की बैठक ली।बैठक से पहले मंत्री रेखा आर्या का जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया तत्पश्चात दीप प्रज्वलन व वंदेमातरम के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने कार्यकर्ताओं को जरूरी आगामी चुनावों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओ को आगामी चुनावी रणनीति को धार देने के साथ ही ठोस कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया।कहा कि प्रदेश सरकार के कामकाज की समीक्षा के साथ ही सरकार व संगठन में सामंजस्य भी चर्चा के मुख्य एजेंडा में शामिल है। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आगामी समय मे देश मे लोकसभा व प्रदेश में निकाय चुनाव होने वाले हैं,ऐसे में भाजपा हर प्रकार की चुनौती का सामना करने को तैयार है।
साथ ही कैबिनेट व प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओ से कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ को सभी लोग हर व्यक्ति तक पहुंचाए।हमारी कोशिश है कि हम हर जरूरतमंद तक सरकार की जनउपयोगी योजनाओ को पहुंचाए इसके लिए हमे कार्य करना चाहिए। सरकार की योजनाओ के बारे में बताते हुए प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने कहा के देश में मोदी जी के नेतृत्व में आज देश का चैमुखी विकास हो रहा है।आज प्रदेश में भी धामी जी कुशल नेतृत्व में कई सारी योजनाए चलाई जा रही हैं।
इस दौरान प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने बजट पर बात करते हुए सर्वप्रथम प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि वर्तमान बजट सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय वाला है। इस बजट में हर व्यक्ति का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि आम बजट किसान, मजदूर, व्यापारी, महिलाओं, उद्योगपतियों समेत सभी वर्गों को राहत देने वाला है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी।

RELATED ARTICLES

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने हर तरह की आपदाओं में होने वाली जान-माल की क्षति कम करने के उपायों पर किया गहन मंथन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर शाम इस वैश्विक सम्मेलन में पहुंच कर दुनिया भर से आये विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों से मुलाकात की।...

Recent Comments