Monday, May 29, 2023
Home उत्तराखंड जी-20 डेलिगेट्स के समक्ष दिया गया सांस्कृतिक विरासत पर आधारित प्रस्तुतीकरण

जी-20 डेलिगेट्स के समक्ष दिया गया सांस्कृतिक विरासत पर आधारित प्रस्तुतीकरण

नरेंद्रनगर/टिहरी। जी-20 की बैठक में सम्मिलित होने आए विभिन्न देशों के डेलिगेट्स के समक्ष गाला डिनर के दौरान उत्तराखंड की आध्यात्मिकता, तीर्थाटन और स्थानीय सांस्कृतिक विरासत पर आधारित प्रस्तुतीकरण दिया गया। सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत राष्ट्रगान, डेलिगेट्स और मुख्य अतिथियों के स्वागत और दीप प्रज्वलन से की गई। आध्यात्मिकता और तीर्थाटन के प्रस्तुतीकरण में जहां योग, गंगा आरती दर्शन, चारधाम तीर्थ यात्रा, महासू देवता वंदना तथा स्थानीय देवी-देवताओं की देव डोलियों का प्रस्तुतीकरण दिया गया, वहीं सांस्कृतिक विरासत में गढ़वाली, कुमाऊनी व जौनसारी संस्कृति का प्रस्तुतीकरण दिया गया।
विभिन्न देशों से जी-20 बैठक में पधारे डेलिगेट्स उत्तराखंड की देवभूमि की विशिष्ट परंपरा, आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक उत्कृष्टता से अभिभूत और उत्साहित दिखे। प्रस्तुतीकरण में भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी प्रेरणा वसुधैव कुटुंबकम (संपूर्ण पृथ्वी एक परिवार है) की झलक दिखी। इस अवसर पर सांस्कृतिक संध्या की प्रस्तुति के दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी और अजय भट्ट, उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी व सौरव बहुगुणा, सांसद गढ़वाल लोकसभा तीरथ सिंह रावत, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक मुन्ना सिंह चैहान, प्रीतम सिंह पवार, किशोर उपाध्याय, प्रदीप बत्रा, विनोद कंडारी, शक्ति लाल शाह व ब्रजभूषण गैरोला, मुख्य सचिव डॉ एस एसे संधु, मेयर ऋषिकेश अनीता ममर्गाइं सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

55 साल के पुलिस कर्मियों की चारधाम यात्रा में नहीं लगेगी डयूटीः डीजीपी

देहरादून। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि अभी तक चारधाम यात्रा में 15 लाख श्रद्धालु दर्शन कर अपने गंतव्य को लौट गये हैं।...

दबंगों ने बाप, बेटे और चाचा की कर दी पिटाई, जगजीतपुर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

हरिद्वार। भले ही जिले के पुलिस कप्तान अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस बेहतर कार्य कर रही है, लेकिन कई बार पुलिस पीड़ितों को...

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी की जोनल लेवल मीटिंग आयोजित

देहरादून। उत्तराखंड में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के थर्ड पार्टी हब इंचार्ज की दूसरी जोनल लेवल मीटिंग उनके प्रधान कार्यालय के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

55 साल के पुलिस कर्मियों की चारधाम यात्रा में नहीं लगेगी डयूटीः डीजीपी

देहरादून। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि अभी तक चारधाम यात्रा में 15 लाख श्रद्धालु दर्शन कर अपने गंतव्य को लौट गये हैं।...

दबंगों ने बाप, बेटे और चाचा की कर दी पिटाई, जगजीतपुर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

हरिद्वार। भले ही जिले के पुलिस कप्तान अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस बेहतर कार्य कर रही है, लेकिन कई बार पुलिस पीड़ितों को...

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी की जोनल लेवल मीटिंग आयोजित

देहरादून। उत्तराखंड में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के थर्ड पार्टी हब इंचार्ज की दूसरी जोनल लेवल मीटिंग उनके प्रधान कार्यालय के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण...

राज्यपाल ने आदि कैलाश व ओम पर्वत के दर्शन किए

पिथौरागढ़। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को जनपद पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान आदि कैलाश व ओम पर्वत दर्शन किए। उन्होंने...

Recent Comments