```
उत्तराखंड

डीएम ने ली जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति बैठक

टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में ‘‘जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति‘‘ की बैठक हुई सम्पन्न। जिलाधिकारी द्वारा प्रशासन एवं प्रेस सम्बन्धों को अधिक सशक्त बनाने तथा शासन/प्रशासन की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रचारित-प्रसारित करने हेतु लिये गये अहम निर्णय। जिला कार्यालय सभागार नई टिहरी में जिलाधिकारी/अध्यक्ष ‘‘जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति‘‘ टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में ‘‘जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति‘‘ बैठक आयोजित की गई। बैठक में गत बैठक में दिये निर्देशों के क्रम में की गई कार्यवाही, प्रशासन एवं प्रेस के संबंधों को अधिक सशक्त बनाने, शासन-प्रशासन की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रचारित-प्रसारित करने एवं पत्रकार उत्पीड़न/समस्याओं के निराकरण पर चर्चा की गई। बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि विगत कई वर्षाे से जनपद में पत्रकार उत्पीड़न का मामला प्रकाश में नहीं आया है।
शासन/प्रशासन की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रचारित-प्रसारित करने एवं प्रशासन एवं प्रेस सम्बन्धों को अधिक सशक्त बनाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा जिला सूचना कार्यालय टिहरी के वाहन हेतु टायर एवं हाईटेक कैमरा/माइक क्रय करने की स्वीकृति प्रदान करते हुए अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी टिहरी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही जिला सूचना कार्यालय टिहरी में मीडिया प्रतिनिधियों को प्रेस कार्यों हेतु सुविधाएं मुहैया करवाने के भी निर्देश दिये गये। पत्रकार सदस्यों द्वारा वयोवृद्ध पत्रकार पेंशन नियमावली में शिथिलीकरण करने एवं उत्तराखण्ड परिवहन निगम की तर्ज पर टीजीएमओ की बसों में भी मान्यता प्राप्त पत्रकारों को निःशुल्क यात्रा सुविधा मुहैया कराये जाने की मांग की गई, इस पर जिलाधिकारी द्वारा अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अग्रिम कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *