```
उत्तराखंड

डीएम ने 10वीं व 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

टिहरी। ‘‘उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा 2022-23 में प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले जनपद के कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा किया गया सम्मानित।‘‘ बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, नई टिहरी में शिक्षक गोपालदत्त बलोदी की स्मृति में आयोजित शिक्षा प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा 2022-23 में टिहरी जनपद के हाइस्कूल एवं इण्टरमीडिएट में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह् एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा हरेला पखवाड़ा के चलते जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, नई टिहरी परिसर में रूद्राक्ष का पौधा रोपण किया गया। साथ ही शिक्षक स्व. गोपालदत्त बलोदी की स्मृति की उनकी पत्नी बसन्ती देवी को वट वृक्ष का पौधा घर में रोपित करने हेतु सम्मान स्वरूप भेंट किया।
जिलाधिकारी ने सभी मेधावी बच्चों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन में प्रतिभाग कर कार्य करने के प्रति एक नई ऊर्जा का संचार होता है और बेहत्तर भविष्य देकर जाने का उत्साह पैदा होता है। कहा कि जनपद की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद यह उपलब्धि हांसिल करना वाकई गौरव की बात है। कहा कि पढ़ाई में कमजोर बच्चों को भी राह दिखायें, उन्हें प्रेरित कर उनकी सहायता करने का प्रयास करें। सामुदायिक भावना से सबको साथ लेकर चलें। कहा कि विद्यालय संरचना, शिक्षा की गुणवत्ता आदि को लेकर शिक्षकों से संवादध्सुझाव प्राप्त कर बेहत्तर कार्य करने के प्रयास किये जायेंगे। इस मौके पर प्राचार्य डायट टिहरी आर.पी. डंडरियाल, कार्यक्रम संयोजिका प्रभा रतूड़ी, अध्यक्ष जिला बाल कल्याण समिति रमेश चन्द्र रतूड़ी, कार्यक्रम संचालक राजेन्द्र बहुगुणा सहित शिक्षकगण, अभिभावक, स्व. गोपालदत्त बलोदी के परिजन एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *