```
उत्तराखंड

दून के युवा समाजसेवियों ने एसएसपी हरिद्वार को किया सम्मानित

हरिद्वार। दून के युवा समाजसेवी व मीडिया प्रतिनिधियों ने देहरादून से हरिद्वार पहुंचकर एस.एस.पी हरिद्वार अजय सिंह को पूर्व में एसएसपी व एसटीएफ के पद पर रहकर किए गए यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण में उत्कृष्ट कार्य किए जाने के संबंध में पुष्प गुच्छ व डीजीपी अशोक कुमार की ओर से लिखित खाकी में इंसान किताब देकर सम्मानित किया। साथ ही उनके एसएसपी हरिद्वार के पद के लिए भी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अमन कंडेरा कटारिया, हिमांशु छाबड़ा, राजू वर्मा, दीपक नेगी, अनुज पुरोहित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *