Saturday, December 2, 2023
Home उत्तराखंड दो सगी बहनों से छेड़छाड़ प्रकरण में शुक्रवार को हरबर्टपुर का बाजार...

दो सगी बहनों से छेड़छाड़ प्रकरण में शुक्रवार को हरबर्टपुर का बाजार बंद

विकासनगर। बाजार से लौट रही दो सगी बहनों से छेड़छाड़ प्रकरण को लेकर लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा हैै। शुक्रवार को हरबर्टपुर का बाजार भी बंद रहा। हरबर्टपुर में व्यापार मंडल ने हिंदू संगठनों के आह्वान का समर्थन किया और पूरा बाजार बंद रखा। हिंदू संगठनों की मांग है कि छेड़छाड़ करने वाले आरोपितों की तुरंत धरपकड़ की जाए।
इससे पहले दोनों हिंदू लड़कियों से छेड़छाड़ की घटनाओं से आक्रोशित हिंदू संगठनों के सैंकड़ों कार्यकर्ता गुरुवार को सड़कों पर उतरे। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने वर्ग विशेष के युवक द्वारा बुधवार को दो युवतियों से छेड़छाड़ की घटना के विरोध में नगर का पूरा बाजार बंद करा दिया। सिर्फ मेडिकल स्टोर, नर्सिंग होम खुले रहे।
आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नगर पालिकाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी का घेराव कर मांग की कि बाजार में एक भी ठेली न लगाई जाए। जिन ठेलियों का पंजीकरण नहीं है, उन पर कार्रवाई की जाए। रेहड़ी-ठेली संचालकों का सघन सत्यापन किया जाए।
हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि कई ठेली संचालक नशे का सामान बेच रहे हैं। कई बाहर से आकर यहां पर ठेली आदि चला रहे हैं, जिनका सत्यापन तक नहीं हुआ है। हिंदू संगठनों ने पालिकाध्यक्ष व इओ पर अपने कर्तव्य व डयूटी का सही तरीके से निर्वहन न करने के आरोप लगाए। हिंदू संगठनों ने जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र बोबी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कमलेश भटट, रुद्र सेना संस्थापक राकेश उत्तराखंडी, बजरंग दल अध्यक्ष नितिन अग्रवाल, सभासद राजकुमार रोहिला, व्यापारी नेता अंकित कंसल आदि मौजूद रहे। हिंदू संगठनों ने पालिका के बाहर जमकर नारेबाजी की, धरना दिया।
नगर के मुख्य बाजार को पूरी तरह से बंद करा दिया। जिससे बाहर से आने वाले यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ी। बाजार पूरे दिन बंद रहा। हिंदू संगठनों ने कहा कि दो दिन पहले गुडरिच में हनुमान मंदिर में दर्शन को आ रही महिलाओं पर वर्ग विशेष के दो युवकों ने फब्तियां कसी, बुधवार रात में क्षेत्र में दो लड़कियों का पीछा कर उनके साथ अभद्रता की गई। कुछ दिन पूर्व किशोरी पर ढ़करानी के दो युवकों ने फब्तियां कसी। लगातार वर्ग विशेष के युवकों द्वारा छेड़खानी की घटनाओं पर पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से रोक लगाए।
हिंदू संगठनों के आक्रोश व नगर में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को देखते हुए अपर जिलाधिकारी रामजीशरण ने देहरादून से आकर नगर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एडीएम ने एसडीएम विनोद कुमार से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। सीओ बीएल शाह, कोतवाल संजय कुमार ने डाकपत्थर में हिंदू संगठनों की बैठक ली। उनकी पूरी बात सुनी। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाने को एक प्लाटून पीएसी मंगाई गई है।

RELATED ARTICLES

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने हर तरह की आपदाओं में होने वाली जान-माल की क्षति कम करने के उपायों पर किया गहन मंथन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर शाम इस वैश्विक सम्मेलन में पहुंच कर दुनिया भर से आये विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों से मुलाकात की।...

Recent Comments