```
उत्तराखंड

नदी में समाई कार चालक की मौत

नैनीताल। रविवार देर रात भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हल्द्वानी से अल्मोड़ा की तरफ जा रही एक कार जड़मिला के पास अनियंत्रित होकर सड़क से 100 मीटर नीचे शिप्रा नदी में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार सुबह सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह आस-पास के लोगों ने नदी में गिरी एक कार को देखा। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खैरना चैकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कार से बड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। खैरना चैकी प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि युवक के पास से डीएल मिला था। जिससे उसकी पहचान पहचान कमल कुमार वर्मा (47) पुत्र वीएल वर्मा निवासी खजांची मोहल्ला अल्मोड़ा की हादसे के रूप में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *