Saturday, December 2, 2023
Home उत्तराखंड निर्माणाधीन मल्टीपर्पज बैडमिंटन हॉल और युवा केन्द्र का निरीक्षण किया

निर्माणाधीन मल्टीपर्पज बैडमिंटन हॉल और युवा केन्द्र का निरीक्षण किया

नैनीताल। प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने भीमताल स्थित निर्माणाधीन मल्टीपर्पज बैडमिंटन हॉल और युवा केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य के बारे में जानकारी ली।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दोनों ही निर्माण कार्यो को तय समय पर पूरा कर लिया जाए और निर्माण पूर्ण होने के पश्चयात तत्काल विभाग को सूचित करें।खेल मंत्री ने कहा कि मल्टीपर्पज हॉल के बन जाने से आने वाले समय मे हमारे खिलाड़ियो को काफी लाभ होगा और वह अपने हुनर को निखार सकेंगे। कहा कि कहें ना कहीं जीवन में अनुशासन का होना अनिवार्य है और खेल हमें अनुशासन सिखाते हैं। इसलिए हमें खेलों में भाग अवश्य लेना चाहिए। खेलों में भाग लेने से जहां शरीर तंदरुस्त रहता है, वहीं दिमाग में भी ताजगी बनी रहती है।
उन्होंने कहा कि अगले साल राज्य में 38 वे राष्ट्रीय खेलो का आयोजन होना है, जिसके लिए सरकार और खेल विभाग पूरी तरह से तैयार है और अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि हम शानदार और बेहतरीन तरह से राष्ट्रीय खेलो का आयोजन करेंगे। सरकार पूरी तरह से आयोजन के लिए तैयार है। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की ,जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चैधरी,युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, जिला प्रोबेसन अधिकारी वर्षा जी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने हर तरह की आपदाओं में होने वाली जान-माल की क्षति कम करने के उपायों पर किया गहन मंथन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर शाम इस वैश्विक सम्मेलन में पहुंच कर दुनिया भर से आये विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों से मुलाकात की।...

Recent Comments