पंचम राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ
देहरादून। प्राविधिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2023 प्राविधिक शिक्षा विभाग उत्तराखण्ड के अन्तर्गत संचालित 71 राजकीय पॉलीटेक्निक तथा एक सहायता प्राप्त पॉलीटेक्निक संस्थाओं की नियमित छात्र-छात्राओं के 28 जनवरी से 02 मार्च के मध्य आयोजित होने वाली पंचम राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री, तकनीकी शिक्षा, वन, भाषा एवं निर्वाचन, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रातः 11.45 बजे महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज के एथेलेटिक्स ग्राउंड पर हुआ। इस अवसर पर विशेष अतिथि उमेश शर्मा काउ, विधायक रायपुर क्षेत्र उपस्थित थे। राजकीय पॉलीटेक्निक देहरादून की छात्राओं के स्वागत गान के उपरांत मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि एवं गणमान्य व्यक्तियों का निदेशक प्राविधिक शिक्षा आर०पी० गुप्ता द्वारा स्वागत किया गया। निदेशक प्राविधिक शिक्षा आर०पी० गुप्ता द्वारा अपने संबोधन में छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक व अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का आहवान किया जिससे की छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा के साथ-साथ सर्वागीण विकास हो सकें, जिससे वे प्रदेश के साथ-साथ देश का नाम रोशन करें। उनके द्वारा खेलकूद में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी गयी प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड राज्य में संचालित समस्त पॉलीटेक्निक को चार जोन में विभक्त कर उन चार जोन गढ़वाल-1 (गौचर) गढ़वाल- 2 (रुड़की). कुमांयू-1 (द्वाराहाट), कुमायू 2 (काशीपुर) के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे कुल 352 खिलाड़ी छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। दिनांक 28 फरवरी 2023 से दिनांक 02 मार्च 2023 के मध्य होने वाली राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन दिनांक 01 मार्च 2023 को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन आई०आर०डी०टी० सभागार सर्वे चैक पर किया जायेगा जिसमें प्रत्येक जोन के विजयी प्रतिभागी विभिन्न प्रतिस्पधाओं में भाग लेंगे।
शुभारम्भ कार्यक्रम के अवसर पर विभिन्न संस्थाओं से आये 66 एन०सी०सी० कडेट तथा प्रतिभागी खिलाडियों द्वारा लैप्टिनेंट एन०एस० राणा के नेतृत्व में भव्य मार्च पास्ट किया गया जिसकी सलामी मुख्य अतिथि महोदय द्वारा ली गयी। तत्पश्चात खिलाड़ी छात्र ध् छात्राओं के शपथ ग्रहण के उपरान्त मुख्य अतिथि महोदय द्वारा खेलकूद प्रतियोगिताओं के औपचारिक शुभारम्भ की घोषणा की गयी। मुख्य अतिथि के समक्ष छात्र ध् छात्राओं के 800 मी0 दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें राजकीय पॉलीटेक्निक चम्पावत के नितिन प्रथम स्थान पर के०एल० पॉलीटेक्निक के अर्जुन पाल द्वितीय स्थान पर तथा राजकीय पॉलीटेक्निक देहरादून के उत्कर्ष चमोली तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर छात्र ध् छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। मुख्य अतिथि द्वारा अपने संबोधन में वर्तमान परिपेक्ष में खेलो की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया गया, खेल आप में आत्मविश्वास के साथ-साथ जीतने की भावना पैदा करते है जो की जीवन के प्रत्येक स्तर पर आवश्यक है। विभाग के इस आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की गयी। कार्यक्रम के अन्त में निदेशक महोदय आर०पी० गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि को स्मृति चिहन दे कर सम्मानित किया गया।
