```
उत्तराखंड

पंतनगर कैंपस में आयोजित चार दिवसीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी शुभारंभ

पंतनगर। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी शनिवार को पंतनगर पहुंचे। जहां मंत्री गणेश जोशी ने चार दिवसीय गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के 113वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग कर किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने मेले में लगी विभिन्न अखिल भारतीय कृषि औद्योगिक प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया। साथ ही मंत्री गणेश जोशी ने विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा लिखित कृषकों हेतु उपयोगी साहित्य पुस्तकों का भी विमोचन किया।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के 113वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने में प्रसन्नता व्यक्त की। मंत्री गणेश जोशी ने कहा देश का सबसे बड़ा कृषि विश्वविद्यालय होने के नाते इसे देश व प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए अग्रणी भूमिका निभानी है।मंत्री ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने की संकल्पना को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। विश्वविद्यालय उच्चकोटि की शिक्षा के साथ अनुसंधान व प्रसार गतिविधियों द्वारा कृषि के चहुंमुखी विकास हेतु कटिबद्ध हैं। राज्य के सभी जनपदों में स्थापित कृषि विज्ञान केन्द्रों के माध्यम से पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्रों के किसानों की आजीविका सुधार व आय वृद्धि के लिए वहाँ की जलवायु के अनुकूल कृषि से सम्बन्धित नवीनतम तकनीक के प्रचार-प्रसार एवं अन्तिम पायदान तक बैठे कृषक के आजीविका संवर्धन हेतु निरन्तर प्रयासरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *