Sunday, September 24, 2023
Home उत्तराखंड पांच दिनी देवीधार महोत्सव का हुआ शुभारंभ

पांच दिनी देवीधार महोत्सव का हुआ शुभारंभ

चंपावत। देवीधार की पहाड़ी में पांच दिनी देवीधार महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में आकर्षक झांकी निकालने के साथ झोड़े और झुमटों का गायन किया।
देवीधार सांस्कृतिक विकास समिति अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र ढेक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष एमएम कुंवर ने महोत्सव का शुभारंभ किया। महिलाओं ने देवीधार स्थित हनुमान मंदिर, महाकाली मंदिर, ब्यानधुरा मंदिर तक भव्य झांकी निकाली। महिलाओं ने मां भगवती मंदिर प्रांगण में झोड़े, झुमटों का गायन किया। अध्यक्ष मेहता ने बताया कि पांच दिनी महोत्सव में रविवार को शैक्षिक और खेलकूद मेले का शुभारंभ होगा। सोमवार से प्रदेश स्तर की सांस्कृतिक टीम देवीधार में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। मुख्य मेला 13 जुलाई को होगा जिसमें कलीगांव, डैंसली, रायनगर चैड़ी से मां भगवती, मां महाकाली की डोला यात्राएं निकलेंगी। इस मौके पर सचिव प्रकाश राय, पीएस मेहता, बाबा भुवन गिरि, भैरव राय, बलवंत सिंह देउपा, मदन राम, नारायण राम, जनार्दन राय, भूपेश राय, महेश राय, प्रकाश मेहता, दीपक मंगोला, रिंकू मंगोला आदि रहे।

RELATED ARTICLES

भगवान श्रीचंद जयंती के उपलक्ष्य में निकाली भव्य शोभायात्रा

हरिद्वार। जद्गगुरू भगवान श्रीचंद की 529वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन एवं श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के संयोजन में...

चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी में करना होगा सुधार

देहरादून। भारत में चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी (जेनेटिक्स) में सुधार करना होगा। और ऐसा तभी संभव हो पाएगा जब यहां...

चमन वर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में जनपद अल्मोड़ा के चमन वर्मा ने भेंट की। अपने हैरतअंगेज स्टंट और कलाबाजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

भगवान श्रीचंद जयंती के उपलक्ष्य में निकाली भव्य शोभायात्रा

हरिद्वार। जद्गगुरू भगवान श्रीचंद की 529वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन एवं श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के संयोजन में...

चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी में करना होगा सुधार

देहरादून। भारत में चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी (जेनेटिक्स) में सुधार करना होगा। और ऐसा तभी संभव हो पाएगा जब यहां...

चमन वर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में जनपद अल्मोड़ा के चमन वर्मा ने भेंट की। अपने हैरतअंगेज स्टंट और कलाबाजी...

एएचटीयू की टीम स्माइल ने दो माह से गायब बालक को परिजनों से मिलवाया

हरिद्वार। एंटी ह्यूमन ट्रैफिंकिंग आॅपरेशन की टीम स्माइल ने दो माह पूर्व घर से गायब हुए 13 वर्षीय बालक को तलाश कर उसकी मां...

Recent Comments