Saturday, December 2, 2023
Home उत्तराखंड पीबीओआर के पदाधिकारियों ने मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन

पीबीओआर के पदाधिकारियों ने मंत्री जोशी को सौंपा ज्ञापन

देहरादून। कैंप कार्यालय में पी०बी०ओ०आर० पूर्व सैनिक वेल्फेयर एसोसिएशन (रजि0) के पदाधिकारियों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पेंशन व भत्तो में विसंगतियों के सम्बन्ध में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के माध्यम से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया कि समान मिलिट्री सर्विस पे (एमएसपी) को 2006 से इस उद्देश्य को लेकर लागू किया गया था सेना में सदैव जान का जोखिम बना रहता है। तीनों सेना के रक्षा कर्मियों को दी जाने वाली एमएसपी जो छठे वेतन आयोग से लागू की गयी उसे भी अधिकारी वर्ग के नीचे वाले रैंक में भी भारी अन्तर रखा गया है जो उचित नहीं है और इससे पूर्व सैनिकों को नाराजगी है। उन्होंने कहा अधिकारी वर्ग की भांति है पेंशन व भत्ता सैनिक को भी एक समान दिया जाए। जिसपर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सभी पूर्व सैनिकों को विश्वास दिलाते हुए शीघ्र केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वार्ता कर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा वह शीघ्र इस इस मामले में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर समस्या का समाधान किया जाएगा। मंत्री जोशी ने कहा सैनिकों के सम्मान और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

RELATED ARTICLES

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने हर तरह की आपदाओं में होने वाली जान-माल की क्षति कम करने के उपायों पर किया गहन मंथन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर शाम इस वैश्विक सम्मेलन में पहुंच कर दुनिया भर से आये विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों से मुलाकात की।...

Recent Comments