पुलिस पेंशनर्स से रूबरू हुई पुलिस अधीक्षक, सुनी समस्याएं किया समाधान
चमोली। पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती रेखा यादव द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय गोपेश्वर में पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उनकी समस्याएं पूछते हुए सुझाव माँगे गये। साथ ही वेलफेयर एवं समस्याओं के शीघ्र निवारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उक्त गोष्ठी में महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई।
सर्वप्रथम गोष्ठी में उपस्थित सभी का परिचय लेकर कुशलता पूछते हुए उनकी निजी, पारिवारिक, स्थानीय एवं विभागीय स्तर की समस्याध् सुझाव के बारे में जानकारी ली गयी।
पुलिस पेंशनर्स द्वारा भिन्न भिन्न बिन्दुओं पर समस्यायें बतायी गयी। जिनको गम्भीरता पूर्वक सुना गया व संज्ञान लिया गया। पुलिस एवं पुलिस पेंशनर्स एक ही परिवार के सदस्य हैं। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सुश्री नताशा सिंह व प्रधान लिपिक मौजूद रहे।