Saturday, December 2, 2023
Home उत्तराखंड प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों से विश्व में भारत का कीर्तिमान बढ़ाः महाराज

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों से विश्व में भारत का कीर्तिमान बढ़ाः महाराज

देहरादून/गुजरात। केंद्र की मोदी सरकार कई ऐसी जन कल्याणकारी योजनाएं लेकर आई, जिनसे आम लोगों को बेहद लाभ पहुंचा है। जन धन योजना, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और उज्ज्वला योजना से करोड़ों लोगों के जीवन में परिवर्तन देखने को मिला। उक्त बात प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज ने गुजरात के लुनावडा विधानसभा स्थित मलिकपुर, भोला, खटाना, मुवाडा, दौलतपुर, गंगडिया, सोनिया ना मुआडा, कम्बोया, रामपुर, राजगढ़ और नवागांव पल्ली आदि क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी जिग्नेश भाई सेवक के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान जन संपर्क करते हुए कही।
भाजपा हाईकमान के निर्देश पर गुजरात के लुनावडा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण के प्रचार हेतु बुद्धवार को भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार हेतु जनसंपर्क करते हुए जनता से राज्य में फिर से कमल खिलाने और मोदी जी के हाथों को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की महत्वाकांक्षी योजना श्प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ आज लाखों किसानों को मिल रहा है। इस योजना के तहत किसानों के खातों में हर वर्ष 6 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इस योजना का लाभ आज देश के लाखों गरीब किसानों को मिल रहा है। भाजपा के दिग्गज नेता व वरिष्ठ मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मोदी सरकार में हजारों किलोमीटर सड़कें बनाई जा रही हैं, रेल लाइनें दोगुनी की जा रही हैं। हवाई अड्डों का निर्माण किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अमल करते हुए केंद्र सरकार ने तीन तलाक पर रोक लगाई। ऐतिहासिक फैसला लेते हुए जम्मू कश्मीर से धारा 370 को खत्म किया गया। वर्षों से चले आ रहे हैं राम जन्मभूमि विवाद को समाप्त करवा कर मोदी सरकार ने न्यायालय से श्रीराम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करवाया।

RELATED ARTICLES

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने हर तरह की आपदाओं में होने वाली जान-माल की क्षति कम करने के उपायों पर किया गहन मंथन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर शाम इस वैश्विक सम्मेलन में पहुंच कर दुनिया भर से आये विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों से मुलाकात की।...

Recent Comments