```
उत्तराखंड

फिक्की फ्लो ने अनुराग चौहान के साथ प्रेरक सत्र किया आयोजित

देहरादून। फिक्की फ्लो उत्तराखंड चैप्टर ने आज होटल अकेता में श्अनलीशिंग द पावर ऑफ सोशल चेंज – एन इवनिंग विद अनुराग चौहान , द पैडमैन ऑफ ह्यूमैनिटीश् शीर्षक से एक विचारोत्तेजक और सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुरस्कार विजेता, सामाजिक कार्यकर्ता और ह्यूमनस फॉर ह्यूमैनिटी के संस्थापक अनुराग चैहान के अविश्वसनीय कार्य और प्रभाव पर प्रकाश डालना था। अनुराग ने अपने जीवन की शुरुआत के बारे में बताते हुए कहा,  देहरादून शहर का एक साधारण लड़का था, जिसे महिलाओं के मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति आकांक्षाएं और गहरा जुनून था। मेरे जीवन की शुरुआत तब शुरू हुई जब मुझे अपने स्कूल के दिनों में पं. बिरजू महाराज से मिलने का सौभाग्य मिला, जिसके बाद मैं कई सामाजिक संस्थाओं का हिस्सा बना और बाद में अपनी संस्था की शुरुआत करी।
सत्र के दौरान, अनुराग ने अपने बचपन के एक किस्से को साझा करते हुए कहा, मैं बचपन में अपनी मां के सैनिटरी पैड के साथ एक्सपेरिमेंट किया करता था, और एक दिन उन्होंने मुझे यह करते पकड़ लिया। उन्होंने मुझे डांटा नहीं बल्कि सेनेटरी नैपकिन का उद्देश्य समझाया। उस दिन से, मुझे मासिक धर्म स्वच्छता में गहरी दिलचस्पी हो गई। आगे जाकर जब मैंने मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में और शोध किया, तो मुझे पता चला कि महिलाओं की मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक खराब मासिक धर्म स्वच्छता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *