Tuesday, December 5, 2023
Home उत्तराखंड बिजली की दरों में बढ़ोतरी के निर्णय के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं...

बिजली की दरों में बढ़ोतरी के निर्णय के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सरकार का पुतला

विकासनगर। पछवादून कांग्रेस की कार्यकारी जिला अध्यक्ष लक्ष्मी कपरुवान अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली की दरों में वृद्धि करने का निर्णय के विरोध में हरबर्टपुर चैक पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महरा के आह्वान पर प्रदेशभर में सरकार के पुतले फूंके गए।
पछवादून कांग्रेस की कार्यकारी जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार द्वारा हाल ही में विद्युत बिलों के दामों में वृद्धि करने का निर्णय व राज्य सरकार द्वारा पिछले दो वर्ष के अंतराल में दूसरी बार विद्युत बिलों में वृद्धि से जो प्रदेश की गरीब जनता पर महंगाई का एक और बोझ सरकार द्वारा लगाया गया है। लक्ष्मी कपरुवान अग्रवाल ने कहा की भाजपा सरकार द्वारा छोटे राज्य उत्तराखंड की जनता का लगातार शोषण किया जा रहा है। एक तरफ महंगाई की मार से लोग परेशान हैं, ऊपर से बिजली की दरों में बढोतरी कर सरकार आमजन को दोहरा झटका दे रही है। उन्होंने कहा की बिजली की दर यदि बढ़ाई जाती है तो कांग्रेस प्रदेश की जनता के साथ सड़कांे पर उतरेगी। इस मौके पर हरबर्टपुर ब्लॉक अध्यक्ष आशीष पुंडीर, विकासनगर ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय जैन, पम्मी देवी (सभासद), अब्दुल खलिक (जिला उपाध्यक्ष), राजेश सिथल, मोईन खान, अशोक नेगी, हरीश बिष्ट, अभिषेक चैहान, हिमांशू वर्मा, रोहित कुमार, आशीष राम पुंडीर, सुनील तोमर, बबली देवी, अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

राज्यपाल ने नौसेना दिवस पर नौसैनिकों, पूर्व नौसैनिकों व उनके परिजनों को बधाई दी

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नौसेना दिवस के अवसर पर समस्त नौसैनिक, पूर्व नौसैनिकों तथा उनके परिवारों को नौसेना दिवस...

सीएम ने ठोउड़ा नृत्य एंव सांस्कृतिक महोत्सव में प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को परेड ग्राउंड में जौनसार बावर पौराणिक सांस्कृतिक लोक कला मंच एंव सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित ठोउड़ा...

हमारा प्रदेश अपनी आभा से संपूर्ण विश्व को आलोकित कर रहाः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित उत्तराखण्ड लोक विरासत के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राज्यपाल ने नौसेना दिवस पर नौसैनिकों, पूर्व नौसैनिकों व उनके परिजनों को बधाई दी

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नौसेना दिवस के अवसर पर समस्त नौसैनिक, पूर्व नौसैनिकों तथा उनके परिवारों को नौसेना दिवस...

सीएम ने ठोउड़ा नृत्य एंव सांस्कृतिक महोत्सव में प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को परेड ग्राउंड में जौनसार बावर पौराणिक सांस्कृतिक लोक कला मंच एंव सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित ठोउड़ा...

हमारा प्रदेश अपनी आभा से संपूर्ण विश्व को आलोकित कर रहाः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित उत्तराखण्ड लोक विरासत के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने...

रीजनल पार्टी ने की पदाधिकारियों की घोषणा

देहरादून। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ऋषिकेश में उपेंद्र सकलानी संस्थापक सदस्य की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया,जिसमे पार्टी संगठनात्मक रूप से विस्तारीकरण...

Recent Comments