Saturday, December 2, 2023
Home उत्तराखंड भाईचारा एकता मंच ने किया महिलाओं का सम्मान

भाईचारा एकता मंच ने किया महिलाओं का सम्मान

रुद्रपुर। भाईचारा एकता मंच ने नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक शिव अरोरा ने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मंच का यह सराहनीय कार्य है।
महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर ही देश ,प्रदेश और समाज का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह भाईचारा एकता मंच के साथ हैं और जब जब मंच को जरूरत होगी तो वह हर समय मंच के साथ खड़े मिलेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रुद्रपुर ब्लाक की ब्लाक प्रमुख ममता जल्होत्रा ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीमा अरोड़ा , अति विशिष्ट प्रिया शर्मा रहीं। कार्यक्रम में पुलिस विभाग से प्रभारी ह्यूमन सेल प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्या, महिला एसआई राखी धोनी, एसआई नेहा राणा,एसआई वंदना चैधरी, कांस्टेबल ममता आर्या ,बलविंदर कौर, महिला कांस्टेबल यातायात शहनाज खान सहित 251 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों ने सुंदर झांकी व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार,मुमत्याज अहमद, रामप्रकाश गुप्ता, संयोजिका काजल गंगवार, ममता श्रीवास्तव, सुमन पन्त,शीला चैधरी, गीता सिंह ,कल्पना सक्सेना, सीमा विश्वास, चम्पा त्रिपाठी भवानी बिष्ट ,लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने हर तरह की आपदाओं में होने वाली जान-माल की क्षति कम करने के उपायों पर किया गहन मंथन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर शाम इस वैश्विक सम्मेलन में पहुंच कर दुनिया भर से आये विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों से मुलाकात की।...

Recent Comments