```
उत्तराखंड

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया डा. भीमराव अंबेडकर को नमन

हरिद्वार। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संविधान दिवस के अवसर पर जगजीतपुर स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान डा. भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए भाजपा अनुसूचित मोर्चा के बहादराबाद मंडल अध्यक्ष मनोज प्रालिया ने कहा कि इस दिन देशवासियों को अपना संविधान मिला था। संविधान का आदर और इसके गौरवशाली प्रावधानों का गंभीरता से पालन करना सभी नागरिकों का परम कर्तव्य है।
भारत के लोकतंत्र को बचाने और उसके मर्यादा को कायम रखने के लिए बाबा भीमराव आंबेडकर ने समावेशी समाज का उदाहरण प्रस्तुत किया, जो आज का भारत उसी मार्ग पर चल रहा है। हम सब बाबा साहब के किए गए कार्यों से प्रेरणा लेकर समाज में अंत्योदय की अवधारणा को प्रस्तुत कर रहे हैं। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री संजय सिंह ने संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संविधान के जनक तथा देश के प्रथम कानून मंत्री डॉ.भीमराव अम्बेडकर भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार थे। भारत को मजबूत और एकजुट राष्ट्र बनाने में उनका मुख्य योगदान था। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के प्रति बाबा साहेब अम्बेडकर का योगदान भारत के सभी नागरिकों के लिए बहुत मददगार है। भारतीय संविधान देश को एक स्वतंत्र, धर्मनिरपेक्ष स्वायत्त और गणतंत्र राष्ट्र बनाने के साथ नागरिकों को न्याय, समानता, स्वतंत्रता का अधिकार प्रदान करता है। भारत का संविधान पूरी दुनिया में सबसे शक्तिशाली व प्रभावशाली संविधान है। संविधान हमें वर्तमान से जोड़ने का कार्य करता है। स्वतंत्रता संघर्ष और इसमें योगदान देने वाले क्रांतिकारियों के विषय में युवा वर्ग को बताया जाए। जिससे वह इस बात को समझ सकें की आखिर कितनी कठिनाइयों का बाद हमारे देश को स्वतंत्रता की प्राप्ति हुई है। संविधान दिवस वास्तव में वह दिन है जो हमें हमारे ज्ञान के इस दीपक को हमारे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में हमारी सहायता करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *