Saturday, December 2, 2023
Home उत्तराखंड भारी बारिश से सरोवर नगरी में जनजीवन अस्त-व्यस्त

भारी बारिश से सरोवर नगरी में जनजीवन अस्त-व्यस्त

नैनीताल। सरोवर नगरी में पिछले दो दिन से हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। वीकेंड पर आए सैलानी होटलों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। इससे आउटडोर पर्यटन कारोबारी हाथ पर हाथ धरने को मजबूर हो रहे हैं। हालांकि लगातार बारिश से झील के जलस्तर में सुधार आया है।
नगर में 48 घंटे से बारिश का क्रम जारी है, अलबत्ता शनिवार सुबह से वर्षा का वेग तेज हो चला है। जिस कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। तेज बारिश ने पर्यटकों की राह थाम ली है। जिस कारण होटलों में अपने कमरों में बैठे बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच नाले उफान पर आ चले हैं और कई सड़कें भी जलमग्न हो चली हैं। इधर वीकेंड पर आने सैलानियों का पहुंचना जारी है।मौसम का ऑरेंज अलर्ट होने कारण स्कूली बच्चों का अवकाश घोषित कर दिया गया था। इधर दूसरे शनिवार के चलते सरकारी छुट्टी होने के कारण कर्मचारी बारिश की फजीहत से बच गए। इधर गनीमत है कि नगर को आने वाले मार्ग खुले हुए हैं। दिहाड़ी मजदूर अपने कार्य से विरत रह गए। वर्षा 24 घंटे में 30 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। वर्षा के चलते नगर के प्राकृतिक जलश्रोत रिचार्ज हो चले हैं। जिनसे नैनी झील के जल स्तर में वृद्धि होगी।इस बारिश से हल्की ठंड भी महसूस होने लगी है। लोगों को गर्म ऊनी कपड़े पहनने को मजबूर होना पड़ा। इधर नैनी झील का जल स्तर 10.5 फिट पहुंच गया है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 90 व न्यूनतम 65 फीसद रही।

RELATED ARTICLES

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने हर तरह की आपदाओं में होने वाली जान-माल की क्षति कम करने के उपायों पर किया गहन मंथन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर शाम इस वैश्विक सम्मेलन में पहुंच कर दुनिया भर से आये विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों से मुलाकात की।...

Recent Comments