मंत्री गणेश जोशी की अगुवाई में हुआ गोर्खा दशैं दीपावली महोत्सव का समापन
देहरादून। उत्तराखंड के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की मौजूदगी में रविवार को गोरखा दशैरू दीपावली-2024 का समापन हो गया है। आयोजित तीन दिवसीय यह वार्षिक मेला रविवार को बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। मेला समापन के आखिरी दिन लोगों ने परिवारों के साथ मेले का लुत्फ लिया। बच्चों और परिवारों के साथ मेला पहुंचे लोगों ने झूलों के साथ गोर्खाली व्यंजनों का जमकर आनंद लिया। गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वीर गोर्खा कल्याण समिति पिछले कई वर्षों से इस उत्सव को भव्य रूप से मनाती आ रही हैं। आयोजन में गोर्खाली समाज के लोगों की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नेपाल की प्रसिद्ध गायक चीज़ गुरूंग का रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के अलावा, गोर्खाली व्यंजन-परिधान के स्टाल आयोजन के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में गोरखा समुदाय के लोगों में अपार उत्साह और जोश देखने को मिला, साथ ही अन्य समाजों ने भी इसमें सम्मिलित होकर गोरखा संस्कृति का सम्मान बढ़ाया।
इस अवसर पर गणेश जोशी ने वीर गोर्खा कल्याण समिति के सभी लोगो को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले कई सालों से गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव को इस उत्सव को वीर गोर्खा कल्याण समिति के लोग भव्य तरीके से मना रहे है। इस प्रकार के आयोजनों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन के माध्यम से आने वाली युवा पीढ़ी को हमारी संस्कृति को जानने का अवसर मिलेगा। वीर गोर्खा कल्याण समिति के अध्यक्ष कमल थापा ने मुख्य अतिथि गणेश जोशी, अति विशिष्ट अतिथि एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी मेहमानों का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव में कला एवं संस्कृति का अनूठा संगम चला। विभिन्न जगह से आए कलाकार प्रतिभा का परिचय दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपनी अनूठी संस्कृति के लिए मशहूर उत्तराखंड के गोर्खाली जन जातीय क्षेत्र की लोक संस्कृति और यहां का पहनावा आधुनिक दौर में भी कायम है। सभी त्योहारों पर पुरुष और महिलाएं अपने परंपरागत पहनावे में ही दिखाई देते हैं प् वीर गोर्खा कल्याण समिति के हर आयोजन को सामूहिक रूप में मनाकर ये लोग अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करते हैं प्अनुष्का थापा,सागरिका दीवान और निशा राणा आज के मेले में मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। वीर गोर्खा कल्याण समिति की अनुष्का और सागरिका ने अपने बेहतरीन प्रस्तुति से दर्शक दीर्घा में बैठे सभी दर्शकों का दिल जीत लिया। एक तरफ जहाँ अनुष्का एंड ग्रुप ने विभिन्न स्थानीय लोक कला के माध्यम से गोरखाली संस्कृति के विभिन रंग,कला,गीतों को दिखा कर लोगो को गोरखाली संस्कृति के बारे मे बताया, तो वहीं दूसरी तरफ सागरिका एंड ग्रुप ने अपने नृत्य से लोगो को थिरकने पर मजबूर कर दिया। समिति के महासचिव विशाल थापा ने भी मेला समापन के आखिरी दिन लोगों का धन्यवाद किया प् उन्होंने कहा कि आज नेपाली (गोर्खाली) संस्कृति के लोकनृत्य और लोकगीत देशभर में प्रसिद्ध हैं। वहीं बोली, रीति-रिवाज, संस्कृति, खानपान, रहन-सहन, वेशभूषा ही नहीं बल्कि गोर्खाली जनजाति के लोगों के जीवनयापन का अंदाज ही अलग है। तीज, त्योहार हो या शादी-विवाह या फिर कोई भी सांस्कृतिक आयोजन, उसमें हमेशा नेपाली (गोर्खाली) संस्कृति की झलक को मिलती रही है।
