Tuesday, December 5, 2023
Home उत्तराखंड मंत्री जोशी ने पूर्व सैनिक संगठन बिन्दुखत्ता को एक लाख रू की...

मंत्री जोशी ने पूर्व सैनिक संगठन बिन्दुखत्ता को एक लाख रू की सहायता राशि देने की घोषणा की

लालकुंआ। प्रदेश के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी गुरुवार को लालकुंआ पहुंचे। जहां उन्होंने लालकुआं के बिन्दुखत्ता राजीवनगर में पूर्व सैनिक के स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत आर.जी. इंटरप्राइजेज एवं भवानी इंटरप्राइजेज द्वारा निर्मित तेल पिराई, पाश्ता एवं मोईक्रोनी मशीनों का उद्घाटन किया। कार्यक्रम से पहले मंत्री जोशी ने लालकुंआ स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पच्रक अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
इसके उपरांत मंत्री जोशी ने पूर्व सैनिकों से मुलाकात कर उनका हाल चाल भी जाना। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी दो दिवसीय कुमाऊ दौरे के दौरान लालकुआं पहुंचने पर मंत्री जोशी का पूर्व सैनिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की जनता ने भव्य तरीके से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने सूबेदार मेजर रणजीत गाड़िया को इस पहल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मंत्री जोशी ने कहा यह यूनिट स्वरोजगार योजना के तहत लगाई है। मंत्री जोशी ने कहा सूबेदार मेजर रणजीत गाड़िया जी द्वारा स्थापित इस यूनिट में 15 लोगों को रोजगार मिलेगा। यह सैनिकों के लिए प्रेरणा स्रोत है।
उन्होंने कहा सैनिक आजीविका एवं प्रशिक्षण केंद्र के लिए 1 बीघा भूमि के लिए फॉरेस्ट से स्वीकृति हो चुकी है। मंत्री जोशी ने कहा प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना के तहत उत्तराखंड में 1613 यूनिटें स्थापित की जा चुकी है। जिसमें कुल 12904 लोगों को रोजगार मिला है। मंत्री जोशी ने कहा सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मंत्री जोशी ने कहा सैनिकों के सम्मान में देहरादून में भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। जिसका तेज गति से कार्य चल रहा है। मंत्री ने कहा हमारा लक्ष्य है, कि सैन्य धाम के निर्माण कार्य इसी वर्ष के अक्टूबर माह के अंत तक पूर्ण कर लिए जाएगा।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक संगठन बिन्दुखत्ता को एक लाख रूपये की सहायता राशि देने की भी घोषणा की।

RELATED ARTICLES

राज्यपाल ने नौसेना दिवस पर नौसैनिकों, पूर्व नौसैनिकों व उनके परिजनों को बधाई दी

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नौसेना दिवस के अवसर पर समस्त नौसैनिक, पूर्व नौसैनिकों तथा उनके परिवारों को नौसेना दिवस...

सीएम ने ठोउड़ा नृत्य एंव सांस्कृतिक महोत्सव में प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को परेड ग्राउंड में जौनसार बावर पौराणिक सांस्कृतिक लोक कला मंच एंव सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित ठोउड़ा...

हमारा प्रदेश अपनी आभा से संपूर्ण विश्व को आलोकित कर रहाः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित उत्तराखण्ड लोक विरासत के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राज्यपाल ने नौसेना दिवस पर नौसैनिकों, पूर्व नौसैनिकों व उनके परिजनों को बधाई दी

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नौसेना दिवस के अवसर पर समस्त नौसैनिक, पूर्व नौसैनिकों तथा उनके परिवारों को नौसेना दिवस...

सीएम ने ठोउड़ा नृत्य एंव सांस्कृतिक महोत्सव में प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को परेड ग्राउंड में जौनसार बावर पौराणिक सांस्कृतिक लोक कला मंच एंव सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित ठोउड़ा...

हमारा प्रदेश अपनी आभा से संपूर्ण विश्व को आलोकित कर रहाः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित उत्तराखण्ड लोक विरासत के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने...

रीजनल पार्टी ने की पदाधिकारियों की घोषणा

देहरादून। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ऋषिकेश में उपेंद्र सकलानी संस्थापक सदस्य की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया,जिसमे पार्टी संगठनात्मक रूप से विस्तारीकरण...

Recent Comments