ऋषिकेश। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रविवार को नगर निगम सभागार ऋषिकेश पहुंचें। जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी, ऋषिकेश द्वारा आयोजित आपातकाल दिवस की बरसी पर आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन के प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्धजनों एवं लोकतंत्र सैनानियों के परिवारजनों को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर काबीना मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा आज के ही दिन (25 जून 1975 ) में इंदिरा गांधी सरकार ने देश में आपातकाल लगाकर देश के लोकतंत्र को कुचलने का काम किया था। नेताओं को जेल में डाल दिया गया। संवैधानिक शक्तियों को ही समाप्त कर दिया गया था।आपातकाल 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक की 21 महीने की अवधि में भारत में आपातकाल लगा था। मंत्री ने कहा स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादास्पद काल था। आपातकाल में जनता के मौलिक अधिकार स्थगित थे। मीडिया पर भी अंकुश लगा दिया गया था। विरोधी दल के अधिकांश नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसमें गिरफ्तार व्यक्ति को पेशी और जमानत का अधिकार नहीं था, इसके अलावा परिवार नियोजन के नाम पर लोगों की जबरन नसबंदी जैसे अत्याचार भी इस दौरान हुए थे। इस अवसर पर मेयर अनीता ममगाईं, जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, महा जनसंपर्क अभियान जिला संयोजक दीपक धमीजा, गोविंद अग्रवाल, विनय उनियाल, बृजेश चंद्र शर्मा, पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता,पूर्व राज्य मंत्री कृष्ण कुमार सिंघल, मंडल अध्यक्ष दिनेश पयाल, सुरेंद्र सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
मंत्री जोशी ने प्रबुद्धजनों एवं लोकतंत्र सैनानियों के परिवारजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया
Recent Comments
Hello world!
on