```
उत्तराखंड

मण्डलायुक्त ने किया शहर का पैदल निरीक्षण

हल्द्वानी। हल्द्वानी में मंगलवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बाजार में कई स्थान पर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारखाना बाजार से लेकर सब्जी मंडी और मंगल पड़ाव कालाढूंगी चैराहा तक कमिश्नर ने बाजार में प्रतिबंधित पॉलीथिन सहित अतिक्रमण का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को अतिक्रमण को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा कुमाऊं कमिश्नर ने कालाढूंगी रोड में हल्द्वानी फर्नीचर मार्ट आरा मशीन पर भी छापेमारी की जहां आरा मशीन के रिनुअल और बिजली मीटर को संदिग्ध पाते हुए वन विभाग और बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जांच की। आरा मशीन का बिल विगत माह मात्र 5511 आये जाने पर विद्युत विभाग को मौके पर बुलाकर चेक मीटर लगाया गया जिसकी 15 दिन तक विद्युत विभाग द्वारा जांच कर रिपोर्ट सौंपी जायगी।
शाम के समय कुमाऊं कमिश्नर शहर के निरीक्षण में पैदल निकले। उन्होंने कारखाना बाजार होते हुए हल्द्वानी मंडी में पॉलिथीन को लेकर औचक निरीक्षण किया। कई दुकानों से कमिश्नर ने पॉलिथीन भी जप्त की। इसके साथ ही बाजार में भ्रमण करते हुए अतिक्रमण को देख दर्जनों दुकानदार अपने दुकान से बाहर सड़क पर अतिक्रमण करते हुए पाए गए जिस पर कमिश्नर ने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को लगातार अतिक्रमण को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। स्थलीय निरीक्षण के दौरान खाम परिसर के पास स्थित अवैध दुकानें जिनका की गिरने का खतरा बना हुआ है, उन 44 दुकानों का प्राधिकरण द्वारा चालान भी किया गया। इसके साथ ही नगरनिगम की टीम द्वारा भी सार्वजनिक संपत्ति पर लगे निजी होर्डिंग, बैनर के चालान भी किये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *