महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत तीन दिवसीय भ्रमण पर
रूद्रप्रयाग। महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने भाजपा जिला कार्यालय रूद्रप्रयाग में मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत कर वरिष्ठों को सम्मानित करते हुये कहा कि मोदी सरकार के बीते 9 साल भारत के नवनिर्माण एवं गरीब कल्याण के 9 वर्ष रहे हैं। आज पूरी दुनिया कह रही है कि 21वीं सदी भारत की सदी है। महाजनसंपर्क अभियान के तहत तीन दिवसीय भ्रमण पर जनपद रूद्रप्रयाग में पहुंचे गढवाल सांसद तीरथसिंह रावत ने मयाली मे लाभार्थी सम्मेलन मे शिरकत करते हुये लाभार्थियों को सम्मानित किया व केंद्र सरकार की जनप्रयोगी योजनाओं के संदर्भ मे विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होनें खेंडाखाल, कांडई,खांकरा, सुमाडी, तुनेटा, बरसिर,चैंरा ,पौंठी,खलियाण,लिस्वाल्टा, कोट धारकुडी,गेंठाणा, पुजारगांव,सिरवाडी,पूलन,चोपडा, कुरछोला, में जनसंपर्क करते हुये बंधाणीताल मे जनसभा को संबोधित किया एवं केंद्र सरकार की जनप्रयोगी योजनाओं के संबंध मे जानकारी दी तथा रणधार में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद कार्यक्रम किया उसके बाद पुजारगांव मे भगवान वासुदेव मंदिर के दर्शन करते हुये पुजारियों से जनसंपर्क कर कंडाली मेें स्थित मां इंद्रासणी देवी मंदिर मे सांयकालीन आरती एवं दर्शन करते हुये पुजारियों से भेंटवार्ता की तथा तिलवाडा मे जनसंपर्क किया।
तीरथ सिंह रावत ने अपने 3 दिवसीय महाजनसंपर्क अभियान के तहत भ्रमण के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन एवं विभिन्न कार्यक्रमों मे शिरकत करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के 9 प्रमुख आधार रहे हैं जिसमे सेवा,सुशासन,गरीब कल्याण,नवाचार,दृढ इच्छाशक्ति,भ्रष्टाचार और आंतकवाद पर जीरो टोलरेंस ,नीतिगत पहल,साहसिक निर्णय तथा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, व सबका प्रयास रहा है, आज माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व मे देश विकास की नई ऊचांईयों को छूं रहा है, यदि उत्तराखंड की ही बात करें तो विकास का डबल इंजन राज्य मे पहाड से लेकर मैदान तक तेज गति से दौड रहा है।
