Thursday, September 28, 2023
Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्यायें, समस्याओं के निराकरण के दिये निर्देश

मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्यायें, समस्याओं के निराकरण के दिये निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन कक्ष में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से भेंट की, तथा अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने आगंतुकों को हर सम्भव सहायता के प्रति आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि अधिकारियो को निर्देशित किया गया है कि ब्लाॅक स्तर की समस्याओं का निराकरण ब्लाॅक स्तर पर और जिला स्तर की समस्याओं का निराकरण जिला स्तर पर हो जाना चाहिए। लोगों को अपनी अपनी समस्याओं के हल के लिए परेशान न होना पङे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश की जनता से जो भी वायदे किये हैं तथा राज्य के विकास के लिये जो भी संकल्प लिये है, उन्हें समयबद्धता के साथ पूरा किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक आगंतुक से भेंट की और उनकी शिकायतो व समस्याओं को सुना। उन्होंने सभी को उनकी समस्याओं का यथासम्भव जल्द से जल्द निस्तारण के प्रति आश्वस्त किया तथा इस सम्बन्ध में अधिकारियों को भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं और शिकायतों का रिकार्ड रखने और उन पर की जा रही कार्रवाई का फालोअप भी करने के निर्देश दिये।

RELATED ARTICLES

अवैध कसीनों मामले में नीरज मिर्गी केन्द्र पहुंची पुलिस, संचालक फरार

ऋषिकेश। यमकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत गंगा भोगपुर में स्थित नीरज फारेस्ट रिसोर्ट में पौड़ी गढ़वाल पुलिस की ओर से कसीनो का भंडाफोड़ किया गया...

लंदन पहुंचने पर सीएम धामी का भव्य स्वागत, उत्तराखण्ड के लोकगीतों से गूंजा लंदन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लंदन पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत करने के साथ ही गढवाली, कुमाऊं व जौनसारी गीतों का एक रंगारंग...

प्रदेश को 4जी नेटवर्क से पूर्णतः संतृप्त करने को बीएसएनएल को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन के तहत् 5वीं स्टेट ब्रॉडबैंड कमिटी की बैठक आयोजित हुयी। मुख्य सचिव...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अवैध कसीनों मामले में नीरज मिर्गी केन्द्र पहुंची पुलिस, संचालक फरार

ऋषिकेश। यमकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत गंगा भोगपुर में स्थित नीरज फारेस्ट रिसोर्ट में पौड़ी गढ़वाल पुलिस की ओर से कसीनो का भंडाफोड़ किया गया...

लंदन पहुंचने पर सीएम धामी का भव्य स्वागत, उत्तराखण्ड के लोकगीतों से गूंजा लंदन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लंदन पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत करने के साथ ही गढवाली, कुमाऊं व जौनसारी गीतों का एक रंगारंग...

प्रदेश को 4जी नेटवर्क से पूर्णतः संतृप्त करने को बीएसएनएल को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन के तहत् 5वीं स्टेट ब्रॉडबैंड कमिटी की बैठक आयोजित हुयी। मुख्य सचिव...

मॉडर्न दून लाईब्रेरी में ई-लाईब्रेरी का मैकेनिज्म विकसित किया जाएः मुख्य सचिव

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में देहरादून में स्थित दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर की सामान्य निकाय...

Recent Comments