Saturday, December 2, 2023
Home उत्तराखंड युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार

युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार

रुद्रपुर। दो भाइयों पर घर आई हल्द्वानी की युवती से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। उनके इस दुष्कर्म से युवती गर्भवती हो गई। हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाने में दोनों भाइयों और उनकी मां के खिलाफ दर्ज जीरो एफआईआर को रुद्रपुर कोतवाली में स्थानांतरित किए जाने के बाद पुलिस ने तीनों कोे गिरफ्तार कर लिया है।
युवती करीब एक वर्ष पहले खेड़ा क्षेत्र में अपने परिचित के घर आई थी। आरोप है कि वहां पर तौफीक ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई थी। युवती आरोपी की गर्भवती पत्नी की देखभाल के लिए बुलाई गई थी। मामला खुला तो आरोपी की मां जमिलन ने पीड़िता की शादी छोटे बेटे से कराने का भरोसा दिया था। युवती फिर रुद्रपुर आई तो छोटे भाई आरिफ ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में मां ने छोटे बेटे के साथ पीड़िता की शादी कराने से इनकार कर दिया। इधर, पीड़िता ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाने में तौफिक, आरिफ और उनकी मां जमिलन के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को रुद्रपुर कोतवाली स्थानांतरित कर दिया। एसआई नेहा राणा ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

RELATED ARTICLES

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने हर तरह की आपदाओं में होने वाली जान-माल की क्षति कम करने के उपायों पर किया गहन मंथन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर शाम इस वैश्विक सम्मेलन में पहुंच कर दुनिया भर से आये विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों से मुलाकात की।...

Recent Comments