देहरादून/ऋषिकेश। पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का छठा दिन महिला उत्थान के नाम रहा। इस दिन योग एवं मुख्य सत्र के साथ पैनल परिचर्चा पर महिलाओं की भागीदारी प्रमुख रही। पैनल परिचर्चा ‘‘या देवी सर्वभूतेषु-नारी शक्ति द्वारा योग को नई ऊँचाई पर ले जाना” विषय पर आयोजित की गई। जिनमें योग साधना में अग्रणी महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस पैनल परिचर्चा में महिलाओं ने आदि समय से लेकर वर्तमान तक योग की विरासत को कैसे आगे बढ़ाया है, पर विशेषज्ञों ने उदाहरणों के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए। साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि योग विशेषकर महिलाओं के लिए कितना आवश्यक है एवं भारत की महिलाओं द्वारा योग को विश्वव्यापी ख्याति प्राप्त कराने हेतु संघर्ष आदि परिचर्चा के मुख्य बिंदु रहे।
विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं को कई प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ता है। इसलिए उन्हें प्रतिदिन अपने लिए कम से कम 10 से 15 मिनट निकाल कर योग करना चाहिए। प्रतिदिन योग करने से उनकी शारीरिक क्षमता बढ़ेगी और दिन भर एक अनोखी ऐनर्जी का एहसास होगा। इस बैठक में ख्याति प्राप्त योग में प्रवीण महिलाएं शामिल हुई जिनमें राज्य की योग ब्रांड एंबेसडर दिलराज प्रीत कौर, अष्टावक्र योग में गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी डॉ. प्रिया आहूजा, राममणि स्मृति योग संस्थान की एकता एवं आध्यात्मिक गुरू एवं मार्गदर्शक बीके आरती आदि उपस्थित हुई।
योग महोत्सव के छठे दिन नारी शक्ति के योग पर हुईं चर्चाएं
Recent Comments
Hello world!
on