```
उत्तराखंड

रक्षा बंधन समारोह में मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर 15 हजार से अधिक बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

देहरादून। मसूरी विधानसभा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन समारोह बड़े ही धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। देहरादून के हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में आयोजित रक्षाबंधन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे 15 हजार से अधिक बहनों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मंत्री गणेश जोशी ने हजारों की संख्या में पहुंची बहनों पर पुष्प वर्षा करते हुए बहनों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में पदमश्री एवं पदम भूषण पर्यावरणविद डॉ.अनिल प्रकाश जोशी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में टपकेश्वर महादेव मन्दिर के महन्त कृष्णा गिरी महाराज और उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कई सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी। रक्षाबंधन समारोह में सबसे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने केबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर राखी बांधी, उसके बाद हजारों की संख्या में कार्यक्रम में पहुंची बहनों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी बहनों को राखी के बदले उनकी रक्षा का वचन और उपहार देकर भाई का फर्ज निभाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *