राजकीय पेन्शनर्स संगठन की बैठक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों पर हुई चर्चा
देहरादून। सेवानिवृत्त राजकीय पेन्शनर्स संगठन उत्तराखण्ड की कार्यकारिणी की बैठक संगठन के अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह कृषाली की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में 31 जुलाई को होने वाले श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रान्तीय अध्यक्ष विरेंद्र सिंह कृषाली ने कहा कि सेवानिवृत्त राजकीय पेन्शनर्स संगठन उत्तराखण्ड के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. पुरूषोत्तम दास गुप्ता की प्रथम पुण्य तिथि पर स्व. जनार्धन चैधरी पूर्व प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, स्व. नारायण सिंह राणा पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं स्व. जय नारायण अग्रवाल पूर्व प्रदेश प्रचार सचिव को संगठन की श्रेष्ठ व उत्कृष्ट स्तुत्व सेवाओं का हार्दिक स्मृत कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। संगठन उनकी सुखद चिर स्मृतियों को सदैव याद रखेगा। इस अभीष्ट एवं दुर्लभ कार्य क्रम में आपकी गौरवमयी उपस्थिति देने पर सेवानिवृत्त राजकीय पेन्शनर्स संगठन उत्तराखण्ड आपका स्वागत करता है, वन्दन एवं अभिनंदन करता है। कार्यक्रम स्थल पदम सिंह शिक्षक भवन रेसकोर्स देहरादून में 31 अगस्त को प्रांतीय 11 बजे से 1 बजे तक होना है। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रेमचंद अग्रवाल वित्त मंत्री, धन सिंह रावत स्वास्थ्य मंत्री, गणेश जोशी कृषि मंत्री, सुबोध उनियाल वन मंत्री एवं सौरभ बहुगुणा गन्ना एवं सेवा योजन मंत्री उत्तराखण्ड सरकार एवं उमेश कुमार शर्मा काऊ विधायक रायपुर, खजान दास विधायक राजपुर रोड, विनोद चमोली विधायक धर्मपुर, बृजभूषण गैरोला विधायक डोईवाला तथा नगर निगम देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा को शामिल होने के लिये आमंत्रित किया गया है। अन्य पेंशनर्स संगठन के पदाधिकारियों को भी इस कार्य क्रम में आमंत्रित किया गया है।
