```
उत्तराखंड

राज्यपाल ने की विकास कार्यों की समीक्षा

हल्द्वानी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि) गुरमीत सिंह ने सर्किट हाउस काठगोदाम में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। राज्यपाल आईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट एवं मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी से विकास कार्यों की जानकारी लेकर समीक्षा की। बैठक में राज्यपाल ने कहा कि जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा जनपद के विकास के भविष्य के जो योजनायें बनाई रही है वह क्रान्तिकारी योजनायें है। उन्होंने कहा जिलाधिकारी ने एक ही अवसर पर निर्भर ना रहते हुये सभी अवसरो को तराशते हुए बेहतर कार्य योजना पर कार्य किया है। राज्यपाल ने कहा जिलाधिकारी की प्लानिंग के अनुसार टूरिज्म एवं पर्यटन को कैसे बढाना है, इस पर कार्य किया जा रहा है।
बैठक में राज्यपाल ने जिले में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा ग्रामीण इलाकों में समेकित, क्लस्टर आधारित सामुदायिक कार्यों (ऐपल मिशन, हाइड्रोपोनिक, होम स्टे, पुराने भवनों का पारम्परिक शैली में जीर्णोद्वार व पुनर्जीवित, पैराग्लाइडिंग, पॉली हाउस, अमृत सरोवर आदि) की प्रशंसा करते हुए उन्हें डॉक्यूमेंट व अंकित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नैनीताल जिले के जिलाधिकारी द्वारा यहाँ की समस्या, आवश्यकता व मांग के अनुरूप लोगों के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है जिसका भरपूर लाभ स्थानीय लोगों को मिला है। इसी का परिणाम है कि लोंगो को रोजगार के साथ यहाँ की कलाओं की पहचान दिलाने में भी मदद मिल रही है व आर्थिकी भी सशक्त हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *